LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

चुनावी रंजिश या आपसी विवाद? मेयर प्रत्याशी के समर्थक से झगड़े के बाद युवक पर भुजाली जानलेवा हमला

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/bhujali-1771861246559_m.webp

फाइल फोटो।


जागरण संसू, आदित्यपुर । आरआइटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईच्छापुर ग्वाला पाड़ा में सोमवार शाम करीब 6 बजे अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। चार अज्ञात युवकों ने विशाल कुमार सिंह उर्फ विक्की के घर में जबरन घुसकर उन पर भुजाली से जानलेवा हमला कर दिया।    हमले में विशाल के पेट में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से घायल विशाल को अस्पताल पहुंचाया गया।   
CCU में जीवन-मौत से जूझ रहा युवक अत्यधिक खून बहने और स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में भर्ती किया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। सूत्रों और चश्मदीदों के अनुसार, घायल युवक विशाल का दोपहर करीब 3 बजे किसी बात को लेकर एक स्थानीय मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थक से विवाद हुआ था।   
दोपहर में हुए विवाद के बाद बदला लेने पहुंचे हमलावर उस समय स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद जब विशाल अपने आवास पर आराम कर रहे थे, तभी नशे में धुत चार युवक वहां पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया।    परिजनों के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। आरआइटी थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई है।    हालांकि, अभी तक परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने हमलावरों की पहचान और धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Pages: [1]
View full version: चुनावी रंजिश या आपसी विवाद? मेयर प्रत्याशी के समर्थक से झगड़े के बाद युवक पर भुजाली जानलेवा हमला