यूपी में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों का कटेगा बिजली कनेक्शन, तहसील से होगी बकाया वसूली
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/21_10_2024-electricity_23819584-1765816750038-1771862712600-1771862724025_m.webpपंजीकरण नहीं कराया तो कटेगा बिजली कनेक्शन।
संवाद सूत्र, गोंडा। बिजली बिल राहत योजना के तीसरे और अंतिम चरण के अब मात्र पांच दिन शेष हैं। योजना के तहत अब तक दो लाख 77 हजार लाख उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कर 231 करोड़ रुपये जमा किए हैं।
2287 उपभोक्ताओं ने बिजली चोरी के मामलों में पंजीकरण कर मुकदमों से राहत पाई है। इसके बावजूद चिह्नित नौ लख 11 हजार उपभोक्ताओं में से छह लाख 34 हजार से अधिक उपभोक्ता अभी भी पंजीकरण से दूर हैं।
मुख्य अभियंता बिजली देवीपाटन मंडल यदुनाथ यथार्थ ने चेतावनी दी कि योजना समाप्त होते ही बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। तहसील के माध्यम से आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं को पहले ही आरसी भेजी जा चुकी है, उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है।
बिजली चोरी के प्रकरणों में भी पंजीकरण न कराने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। बिलिंग एजेंसी टेरासाफ्ट प्रा. लि. के 978 मीटर रीडरों को इस योजना के तहत घर-घर अभियान में लगाया गया है।
प्रत्येक मीटर रीडर को 24 से 28 फरवरी तक कम से कम 50 उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। प्रति पंजीकरण 100 रुपये और बकाया जमा कराने पर पांच प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मुख्य अभियंता ने कहा है कि जो मीटर रीडर, सुपरवाइजर या जोनल प्रभारी अभियान में रुचि नहीं लेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली का खेल, पुराने मीटर की रीडिंग कम करने के बहाने कर रहे ठगी
यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद UP में 31.19% बढ़ा बिजली बिल, पूर्वांचल डिस्काम की रिपोर्ट में हुआ खुलासा https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]