LHC0088 Publish time 2026-2-23 21:56:30

देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमले का मामला, हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपित गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Four-Arrested-In-Doon-1771864001731_m.webp

रायपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला करने के आरोपित। पुलिस



जागरण संवाददाता, देहरादून। ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली सहित चार आरोपितों को रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो फुटेज से अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है, जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 21 फरवरी को रायपुर क्षेत्र ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक कक्ष में विद्यालय का नाम भूमिदान करने वालों के नाम पर रखे जाने को लेकर वार्ता की जा रही थी।

इसी दौरान हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों ने निदेशक कार्यालय में अराजकता फैलाते हुए कार्यालय में रखी कुर्सियां व अन्य सामान को इधर-उधर फेंकते हुए तोड़फोड़ कर दी। साथ ही शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट की।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अजय कुमार नौडियाल, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड की ओर से थाना रायपुर में तहरीर दी गई।

तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विधायक उमेश शर्मा काऊ व उनके समर्थकों के विरुद्ध लोक सेवक के कार्यों में बाधा डाल चोट पहुंचाना, बलवा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, जान से मारने की धमकी देना, गाली-गलौज कर अपमानित करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

एसएसपी ने बताया कि इसी प्रकरण में विधायक उमेश शर्मा काऊ की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल सुशील रमोला की ओर से भी एक तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर चोट पंहुचाना, हमला करना और गाली- गलौज कर अपमानित करने संबंधी धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना में पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों, प्राप्त साक्ष्यों व वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल आरोपित अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली निवासी नूनरखेड़ा रायपुर, लक्ष्मण नवानी निवासी शिवलोक कालोनी, लाडपुर, राकेश थपलियाल निवासी तपोवन रोड, लाडपुर व अक्षय राणा निवासी सौंधोवाली रायपुर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- देहरादून: शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल बोले- विधायक के साथ आए थे सभी हमलावर

यह भी पढ़ें- देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर विधायक की गिरफ्तारी की मांग https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमले का मामला, हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपित गिरफ्तार