विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार छह बदमाशों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Dehradun-Vikarm-Sharma--1771867851877_m.webpगैंग्सटर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने अभी दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, देहरादून। गैंग्सटर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर और मुख्य साजिशकर्ता आशुतोष, विशाल व आकाश, उनके साथी अंकित वर्मा, यशराज व जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है।
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उनका कहीं पता नहीं लग पाया है।
अब तक गिरफ्तार किए गए बदमाश केवल गैंग के मददगार हैं, जबकि साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी अब भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
पूछताछ में गिरफ्तार राजकुमार ने बताया कि स्कार्पियो का स्वामी यशराज है, जोकि उसका पुत्र है। स्कार्पियो को यशराज के परिचित आशुतोष व उसके अन्य साथी लेकर थे।
23 फरवरी को पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एल्फा-2 अपार्टमेंट से मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर निवासी एमई स्कूल रोड, बाबा बरूदा अपार्टमेंट, जमशेदपुर, झारखंड के कब्जे से बरामद किया।
पुलिस ने मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथी अंकित वर्मा, विशाल सिंह, आकाश अन्य ने विक्रम शर्मा की हत्या को घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें- देहरादून गैंग्सटर विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर जेल में रची गई थी साजिश, दो गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- विक्रम शर्मा हत्याकांड: आरोपितों को लेकर आज देहरादून पहुंच सकती है पुलिस https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]