Chikheang Publish time Yesterday 22:56

JNU में हिंसक झड़प: ABVP के कार्यकर्ताओं ने वसंत कुंज थाने में दर्ज कराई शिकायत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Vasant-kunj-1771868128080_m.webp

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वसंत कुंज थाने में दर्ज कराई शिकायत।



एएनआई, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सोमवार रात वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कथित झड़प के बाद तनाव बढ़ गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इसमें आरोप लगाया गया कि वामपंथी समूहों ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हत्या का प्रयास भी किया। एक छात्र ने कहा, “यहां वामपंथियों द्वारा हमला और हत्या का प्रयास किया गया, हमने सभी संबंधित धाराओं के साथ शिकायत दर्ज की है।“


A complaint from Chief Security Officer JNU was received regarding the incident on the intervening night against the JNUSU leaders and their associates. A case u/s 115(2)/126(2)/191(2)/189(2)/121(1)/132/61(2) BNS & 3 PDPP Act has been registered and an investigation has been… https://t.co/vVOceXEQBx — ANI (@ANI) February 23, 2026


दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। यह केस भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 191(2), 189(2), 121(1), 132 और 61(2) तथा पीडीपीपी एक्ट की धारा 3 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें जेएनयूएसयू नेताओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच जारी है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

छात्र संगठनों के बीच झड़प एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई, जिसमें जेएनयूएसयू ने कुलपति के इस्तीफे की मांग की थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव और हमले का आरोप लगाया है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- कोई झाड़ियों में छिपा तो कोई कैंपस के जंगल में, JNU हिंसा में ABVP के छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: JNU में हिंसक झड़प: ABVP के कार्यकर्ताओं ने वसंत कुंज थाने में दर्ज कराई शिकायत