Chikheang Publish time Yesterday 22:57

पानीपत थर्मल बाईपास पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/dead-body-(8)-1771868870360_m.webp

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पानीपत। थर्मल बाईपास के पास सोमवार को कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

जिला जींद के गांव रताखेड़ा निवासी संता ने पुलिस शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने बेटे रामपाल के साथ दवाई लेने पानीपत गया था। वापसी में थर्मल बाईपास के पास सामने से आ रहे कैंटर चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। उनके पीछे दूसरी बाइक पर पत्नी और बेटा धर्मवीर आ रहे थे।

उन्होंने दोनों को संभाला और बेटे रामपाल को पानीपत के सरकारी अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थर्मल चौकी पुलिस ने संता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: पानीपत थर्मल बाईपास पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज