आदित्यपुर खरकई पुल पर हड़कंप: पुल के नीचे बिजली के तारों में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/aditypur-pul1-1771870003774_m.webpआदित्यपुर खरकई पुल के नीचे धू धूकर जलता केबल तार।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सोमवार देर रात आदित्यपुर स्थित खरकई पुल के नीचे अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि पुल के नीचे से गुजर रहे बिजली और संचार (केबल) के तारों के जाल को अपनी चपेट में ले लिया।आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर पुल पर आवाजाही कर रहे राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हुआ।
पुलिस और दमकल की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर जमा भीड़ को हटाया गया और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण बिजली कनेक्शनों को भारी नुकसान होने से बचा लिया गया।
बड़ा खतरा टला गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा ली गई, अन्यथा पुल के नीचे से गुजरने वाले बिजली के हाई-टेंशन तारों में बड़ा धमाका हो सकता था। इस घटना के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं। पुलिस आग लगने के कारणों (संभावित शॉर्ट सर्किट) की जांच कर रही है। आग पर काबू पाने के बाद पुल पर यातायात सामान्य कर दिया गया है। संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत में जुट गया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]