इंदौर के भागीरथपुरा में जल के बाद अब दूषित भोजन से संक्रमण! दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/patient-in-H-21569-1771867278332_m.webpअस्पताल में भर्ती मरीज (प्रतीकात्मक चित्र)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश के स्वच्छतम शहर इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित जल त्रासदी के बाद अब दाल, बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। इनमें से छह मरीज अभी अस्पतालों में भर्ती हैं।
जानकारी के मुताबिक भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया के बेटे का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में उन्होंने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया। भोजन में दाल-बाफले, लड्डू सहित अन्य व्यंजन बनाए गए थे। रविवार सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।
रिश्तेदारों और परिजनों की बिगड़ी तबीयत
आकाश ने बताया कि रविवार सुबह से ही रिश्तेदारों के फोन आने लगे। बताया कि उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। दो मरीज एमवाय अस्पताल और चार निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में दो केसों की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें- धार भोजशाला विवाद : ASI की जिस सर्वे रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट सीलबंद मान रहा था, वह दो साल से पक्षकारों के पास
मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल एकत्रित किए। इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। जानकारी अनुसार कार्यक्रम में कुल 48 लोग शामिल हुए थे।
खाना बनाने में किया बोरिंग के पानी का उपयोग
आकाश ने बताया कि खाने में बोरिंग का पानी उपयोग में किया था। अस्पतालों में डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग का कहा है। मेरी पत्नी, भाई और भाभी भी बीमार हैं। उन्हें संजीवनी क्लिनिक पर इलाज के लिए लेकर गए थे।
हालांकि कोई भी गंभीर बीमार नहीं है। सभी की हालत में सुधार है। सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत लेकर संजीवनी क्लिनिक पर दो-तीन मरीज पहुंचे थे, जिनका उपचार किया गया। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]