Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

पुराना सीलमपुर में कपड़े के कॉम्प्लेक्स में 24 घंटे से धधक रही आग, दमकल की 50 गाड़ियां काबू करने में जुटी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/fire-(37)-1771892686385_m.webp

पुराना सीलमपुर में कपड़े के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पुराना सीलमपुर क्षेत्र में रविवार शाम स्कूटी चार्जिंग के दौरान एक दुकान में लगी आग ने एक हजार गज में बने शापिंग कॉम्प्लेक्स को अपने आगोश में ले लिया था। 24 घंटे से इस कॉम्प्लेक्स में आग धधक रही है।

दमकल की 50 गाड़ियां व सौ से अधिक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। कपड़ों के अंदर ही अंदर आग के सुलगने से दमकल आग पर पुरी तरह से काबू नहीं पा रहा है। खबर लिखे जाने तक दमकल की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई थी।

कॉम्प्लेक्स में कपड़ों में धधक रही आग की वजह से लगातर धुआं निकल रहा है। इस आग से स्थानीय लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वह ठीक तरह से सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। कई लोग इस समस्या से परेशान होकर आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के घर चले गए।

सोमवार को भी दमकल की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। आग की वजह से कॉम्प्लेक्स के आसपास की कपड़ा मार्केट बंद रही। दमकल का कहना है कि आग की वजह से कॉम्प्लेक्स क्षतिग्रस्त हो गया है। यह चार मंजिला कॉम्प्लेक्स है, सभी मंजिलों पर कपड़ा भरा हुआ था।

दमकलकर्मी जैसे ही कपड़ा अपनी जगह से हटाते हैं, नीचे आग सुलग रही होती है। धुआं निकला शुरू हो जाता है। एक अधिकारी ने बताया कि 24 घंटे में दमकल की 50 गाड़ियां खाली हो चुकी हैं। लेकिन फिर भी आग बुझ नहीं पा रही है। जहां पर कांप्लेक्स है, वहां का रास्ता संकरा है। दमकल को वाहन मौके तक पहुंचाने में बहुत परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें- लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: पुराना सीलमपुर में कपड़े के कॉम्प्लेक्स में 24 घंटे से धधक रही आग, दमकल की 50 गाड़ियां काबू करने में जुटी