गोरखपुर आबकारी विभाग को 90 करोड़ का रिकॉर्ड लाभ, शराब दुकान आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/alco-1771898109179_m.webpआबकारी की 580 दुकानों का हो रहा नवीनीकरण। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आबकारी विभाग वर्ष 2026 में हुए लाभ से पूरी तरह गदगद है, उसने बीते वर्ष से 90 करोड़ रुपये ज्यादा की आमदनी की है। विभाग की इस खुशी में कई दुकानदार मायूस है। आवंटित दुकानों से बिक्री नहीं होने पर वह आवेदन करने को लेकर असमंजस में है। बावजूद इसके विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ाते हुए 24 फरवरी दोपहर तक का समय दे दिया है। साथ ही दावा किया है कि शत-प्रतिशत दुकानदार आवेदन करेंगे।
आबकारी विभाग ने जिले में 580 शराब की दुकानों के नवीनीकरण के लिए पहले 23 फरवरी दोपहर 12 बजे तक आवेदन मांगे थे। इसमें दुकानदारों को यह बताना था कि वह दुकान लने के इच्छुक है और तय समय में शुल्क जमा कर प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे। लेकिन, तय समय के अंदर करीब 23 प्रतिशत दुकानदारों द्वारा आवेदन नहीं किया गया।
नाम न छापने की शर्त पर इन दुकानदारों ने बताया कि ई लाटरी के माध्यम से वर्ष 2025 में उन्हें मिली दुकाने ऐसी जगह रही, जहां बिक्री कम हुई। आवंटन के बाद दुकान खोलने के लिए उन्हें विवाद झेलना पड़ा, बाद में दुकान खुली भी तो सड़क मार्ग से अंदर होने के चलते उन्हें घाटा हुआ, लेकिन, विभाग ने लक्ष्य देकर बिक्री का दबाव बनाए रखा। इधर, लक्ष्य से ज्यादा आमदनी यानी वर्ष 2025 में आबकारी विभाग ने 1263 करोड़ रुपये का लक्ष्य प्राप्त किया था।
वहीं इस बार 90 करोड़ रुपये ज्यादा 1353 करोड़ रुपये प्राप्त किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद विभाग यह सोच रहा है कि उसे कम से कम ई-लाटरी निकालनी पड़े, जिन दुकानदारों ने आवेदन नहीं किया है, वह भी करें। इसके लिए एक दिन की और तिथि बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में शादी के 48 घंटे बाद महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि देशी की 342, कंपोजिट की 211 और माडल शाप की 13 दुकानों के लिए आवेदन मांगा गया है। शत प्रतिशत दुकानदार आवेदन करने को तैयार है। 24 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक आकड़ा साफ हो जाएगा।
बावजूद इसके जिन दुकानदारों द्वारा आवेदन नहीं किया जाएगा। उसके लिए ई-लाटरी माध्यम से पुन: आवेदन किया जाएगा। 10 मार्च से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी और 17 मार्च को पहली बार ई-लाटरी निकाली जाएगी। हालांकि इसकी संभावना कम है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]