LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: नियम तार-तार, 48 सीटर बस में 150 से अधिक सवार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/daboledekar-1771905138670_m.webp

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई बस दुर्घटना के बाद घटनास्थल से बस को हटाते हुए। वीडियो ग्रैब



धर्मेश अवस्थी, लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त डबल डेकर बस नियमों काे ताक पर रखकर चल रही थी। 48 सीटर बस में 150 से अधिक लोग यूपी व बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में जाने के लिए सवार थे। सड़क पर चलते हुए बस ने ओवरस्पीडिंग, नंबर प्लेट, बिना बीमा, बिना परमिट सहित हर अपराध किया, इसीलिए एक-दो नहीं बल्कि 67 चालान मिले हैं। इसके बाद भी बस पंजाब, हरियाणा होकर आधा यूपी पार करते हुए लखनऊ तक पहुंची कहीं पर किसी ने न तो रोका और न ही टोका।

डबल डेकर बस संख्या एचआर 55 एएफ 1323 गुड़गांव के प्रदीप कुमार पुत्र धर्मपाल के नाम से हरियाणा के हिसार जिले में पंजीकृत है। बस का फिटनेस 27 अगस्त 2027 तक, बीमा 27 अगस्त 2026 तक और परमिट तीन जून 2029 तक वैध मिला। इसके सिवा बस में हर तरह की खामियों की भरमार रही।

जांच करने वाले आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया, पंजीकरण के समय बस में 16 स्लीपर व 32 बैठने वाली सीटों पर मुहर लगी थी, जबकि माैके पर 43 स्लीपर व नौ बैठने वाली सीटें मिलीं। पिछले हिस्से को गलत से बढ़ाया गया था। इतना ही नहीं स्लीपर में चार-चार लोगों के सोने की व्यवस्था मनमाने तरीके से की गई थी।

एआरटीओ प्रवर्तन आलोक यादव ने बताया, स्लीपर बस की गैलरी में पीछे की ओर आपातकालीन द्वार रखने का नियम है लेकिन इस बस में उसे बंद करके दाईं ओर छोटा सा निकास बनाया था, उसके सामने भी स्लीपर सीट लगाई गई थी। आरटीओ ने कहा, बस स्वामी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी और मंगलवार को संभागीय निरीक्षक से एक बार फिर जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में स्मार्ट मीटर शुल्क से 100 रुपये से अधिक बढ़ सकता है बिजली बिल, उपभोक्ताओं को हर महीने करना पड़ेगा अतिरिक्त भुगतान


बस में बिखरे था सामान, जूते-चप्पल
बस में लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत सहित कई शहरों से लोग सवार हुए थे। पहले दिन बस में करीब 250 से अधिक यात्री सवार थे। मुजफ्फरपुर जा रही महिला ने बताया, यूपी में प्रवेश करते समय बस में 150 यात्री बचे थे, इसके पहले गैलरी में लोग खड़े-खड़े आ रहे थे। हादसे बाद टोल गेट पर खड़ी बस में जूते-चप्पल और अन्य सामान बिखरा था, बस के सभी शीशे टूट चुके थे। शराब की बोतल ड्राइवरों के नशे में होने की चुगली कर रही थी।

एक बस से 31 यात्रियों को भेजा, कई क्विंटल लदा था सामान
परिवहन विभाग ने एक बस में 31 यात्रियों को बैठाकर बिहार राज्य भेजा है। टोल गेट पर करीब 70 से अधिक बिहार के यात्री मौजूद थे। सभी के पास खूब सामान था। यूपी के अधिकांश यात्री दूसरे साधनों से गंतव्य की ओर से चले गए। कई यात्रियों को फारबिसगंज नेपाल जाना था। सभी यही अनुरोध कर रहे थे कि आखिर वह इतना सामान लेकर कैसे जाएंगे। यानी बस में यात्रियों के साथ कई क्विंटल सामान भी लदा था। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: नियम तार-तार, 48 सीटर बस में 150 से अधिक सवार