Chikheang Publish time 2026-2-24 11:27:35

पश्चिमी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में लगी आग, गार्ड की जलकर मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/GovernmentSchoolFire-1771914141069_m.webp

दिल्ली के एक स्कूल में आग लगने से गार्ड की मौत। तस्वीर- एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के रणहौला इलाके में सोमवार देर रात एक सरकारी स्कूल में आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में स्कूल के गार्ड की जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला

अब तक मिली जानकारी पश्चिमी दिल्ली के रणहौला थानाक्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के गार्ड रूम में सोमवार देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त गार्ड उसी कमरे में सो रहा था।

आग इतनी अचानक और तेज लगी कि गार्ड की जलने से मौत हो गई। जांच कर रही पुलिस आग लगने कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतक गार्ड की पहचान 58 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है।https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: पश्चिमी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में लगी आग, गार्ड की जलकर मौत