LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

हिसार में रिटायर BSF SI की चाकू मारकर हत्या, बुलेट और स्कूटी की टक्कर होने के बाद हुआ था विवाद

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/died_news-1771918775848_m.webp

कैप्शन: हिसार में रिटायर BSF SI की चाकू मारकर हत्या (जागरण)



जागरण संवाददाता, हिसार। सेक्टर 9-11 के मोड़ पर बुलेट और स्कूटी के बीच हुई टक्कर के बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। शराब के नशे में बुलेट और बाइक पर सवार युवक स्कूटी पर सवार युवकों को पीट रहे थे।

यह देखकर बीएसएफ से सेवानिवृत्त एसआइ कलम सोढ़ी ने बीच-बचाव किया तो उस पर मुख्य हमलावर योगेश ने चाकू से सीने पर वार किया। उसके बाद वे जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर हमला किया गया।

फिर बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गए। वहीं पुलिस ने दोपहर बाद नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। गांव लाड़वा में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने योगेश, रोहित और अन्य के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने सातरोड निवासी आरोपित संजय और रोहित को गिरफ्तार किया है। नागरिक अस्पताल के शवगृह में हुए शव के पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चाकू के चार वार मिले है। सीने के पास हुआ वार दिल को चीर गया। जिस कारण सेवानिवृत्त एसआइ कलम सिंह की मौत हुई। इसके अलावा एक घाव पेट, दाए कंधे पर मिला है।

मूलरूप से लाड़वा गांव के रहने वाले विकास ने बताया कि बीएसएफ से सेवानिवृत्त होने के बाद से पिता कलम सिंह प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। चाचा के साथ वे सेक्टर 9-11 के मोड़ पर बनाए हुए दफ्तर में बैठते थे। उन्होंने बताया कि वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा है। रविवार को वारदात से दस मिनट पहले ही पिता ने फोन पर बातचीत की थी।

उन्होंने कहा कि वे घर आ रहे है और कुछ सामान लेकर आए रहे है। फिर फोन पर सूचना मिली की उनको किसी ने चाकू मार दिया है और जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया है। उन्होंने बताया कि पिता अक्सर सात बजे दफ़्तर से घर आ जाते थे, लेकिन रविवार को झगड़े में बीच-बचाव करने के लिए चले गए। वहां चाकू से वारकर उनकी हत्या कर दी गई।
भाइयों को पढ़ाया लिखाया

लाड़वा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि 2011 में कलम सिहं बीएसएफ से एसआइ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जब वे बीएसएफ में भर्ती हुए उस समय उनके कंधों पर अपने तीन भाइयों और दो बहनों की जिम्मेदारी थी। उन्होंने इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाया। उनका छोटा भाई बलजीत टीचर है। बाकी के दो भाई खेतीबाड़ी करते हैं।


बीएसएफ से सेवानिवृत्त एसआइ कलम की हत्या मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -निरीक्षक विजयपाल, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी, हिसार।

आजाद नगर में करनी थी वारदात

पुलिस की जांच में सामने आया कि आजाद नगर एरिया में रहने वाला योगेश मुख्य हमलावर है। उस पर करीब दस केस दर्ज है। रविवार को योगेश बुलेट और बाइक पर अपने पांच साथियों के साथ मछली मार्केट के पास एक होटल में गया था। वहां पर सभी ने एक कमरे में बैठकर शराब पी। उसके बाद सभी बुलेट और बाइक पर सवार होकर आजाद नगर में एक वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।

https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: हिसार में रिटायर BSF SI की चाकू मारकर हत्या, बुलेट और स्कूटी की टक्कर होने के बाद हुआ था विवाद