cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

जालंधर में हथियारों के साथ बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 2 आतंकी गिरफ्तार, BKI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/bki-(1)-1771926043853_m.webp

जालंधर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल का भंडाफोड़। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, जालंधर। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल रंगदारी से जुड़े फायरिंग मामलों में संलिप्त था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से एक पिस्तौल, मैगजीन तथा आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सनी और रावल के रूप में हुई है, जो एसबीएस नगर के निवासी हैं।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित विदेश में बैठे बीकेआई से जुड़े हैंडलरों गोपी नवाशहरिया, जस्सी कुलाम और सुषांत चोपड़ा के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर रंगदारी वसूलने के इरादे से दो बार फायरिंग की थी।

इस संबंध में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और माड्यूल के अन्य सदस्यों व नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: जालंधर में हथियारों के साथ बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 2 आतंकी गिरफ्तार, BKI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़