deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

दक्षिण तमिलनाडु में आज भारी बारिश की चेतावन ...


चेन्नई। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने रविवार को दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आरएमसी ने थेनी, डिंडीगुल, मदुरै और विरुधुनगर सहित आसपास के जिलों में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
आरएमसी के अनुसार, शनिवार को भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र का निर्माण हुआ है। जिसके कारण दक्षिणी और उत्तरी तमिलनाडु के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।




मौसम विभाग ने 23 से 25 फरवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है। रविवार को चेन्नई और पुडुचेरी में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और शहर की सीमा में भारी वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी को मन्नार की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु तट, कोमोरिन सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।




क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मछुआरों को तेज हवाओं और ऊंची लहरों के खतरे को देखते हुए इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अधिकारी मौसम और समुद्र में होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हालात पर काबू पाने के लिए आपदा राहत दल तैयार रहेंगे।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जलभराव और स्थानीय बाढ़ का खतरा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 से 48 घंटों में परिस्थितियों के अनुसार चेतावनी जारी की जाएगी।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu




naturetamilnaduWeather Update










Next Story
Pages: [1]
View full version: दक्षिण तमिलनाडु में आज भारी बारिश की चेतावन ...