LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

IND W vs AUS W 1st ODI: बेथ-एलिसा के आगे स्मृति-हरमनप्रीत की मेहनत गईं बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/ind-w-vs-aus-w-(2)-1771932942465_m.webp

IND W vs AUS W: पहले वनडे में भारतीय टीम को मिली हार



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs AUS W 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के मशहूर गाबा मैदान पर खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 214 रन पर सिमट गई। जवाब मेंऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 38.2 ओवर में 6 विकेट रहते चेज कर लिया।
IND W vs AUS W : भारतीय टीम को मिली हार

दरअसल, 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम को उनके सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। फोएब लिचफील्ड 32 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गईं। 55 के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका जॉर्जिया वॉल के रूप में लगा। वो गोल्डन डक पर आउट हो गईं।

इसके बाद हीली और बेथ मूनी के बीच तीसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी हुईं। कप्तान एलिसा हीली 70 बॉल में 50 रन बनाकर आउट हुई। वहीं बेथ मूनी ने 79 गेंद पर 76 रन बनाए। 215 रन के टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 6 विकेट रहते चेज कर लिया।

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। प्रतिका रावल दो गेंद का सामना करते हुए बिना खाता खोले ही मेगन का शिकार बनीं। स्मृति मंधाना ने 68 गेंद का सामना करते हुए 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल रहे। शेफाली वर्मा ने 4 रन बनाए, जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज 8 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर 53 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष ने 38 गेंद पर 23 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम 214 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम की ओर से एश्ले ने 3 विकेट, जबकि मेगन ने दो विकेट अपने नाम किए। डार्सी,एलाना, ताहलिया और सोफी को एक-एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: स्‍मृति मंधाना ने बीच मैच संभाली कप्‍तानी, चोटिल हरमनप्रीत कौर के बारे में बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया को लगा डबल झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं दो स्टार खिलाड़ी


https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: IND W vs AUS W 1st ODI: बेथ-एलिसा के आगे स्मृति-हरमनप्रीत की मेहनत गईं बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे