LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

रेलवे में 19,884 बैकलाग पदों पर होगी बंपर भर्ती, आरक्षित वर्गों के लिए खुलेगा नौकरियों का पिटारा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Indian-Railways-Announces-Mega-Recruitment-1771933358315_m.webp

रेलवे के सभी जोन में आरक्षित वर्गों के लिए बैकलाग पदों पर भर्ती की जाएगी।



अमरीश मनीष शुक्ल, प्रयागराज। रेलवे ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित दिव्यांगजन श्रेणी में खाली हजारों पद को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियानों की तैयारी शुरू कर दी है। कुल 19,884 बैकलाग पदों पर नियुक्तियां होंगी। रिक्तियों में सबसे बड़ी संख्या अनुसूचित जाति वर्ग की है, जहां 6,640 पदों पर भर्ती होनी है।
अन्य पिछड़ा वर्ग में 6,459 रिक्तियां

इसके ठीक बाद अन्य पिछड़ा वर्ग का नंबर आता है, जिसमें 6,459 रिक्तियां मौजूद हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 5,730 और दिव्यांगजन कोटे के तहत 1,055 पदों को भरने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है। इन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) द्वारा आगामी भर्ती चक्रों के माध्यम से भरा जाएगा।
क्या है बैकलाग पद

रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि किसी भर्ती सत्र में आरक्षित श्रेणियों के योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाते, तो उन पदों को समाप्त करने के बजाय \“बैकलाग\“ के रूप में सुरक्षित रखा जाता है और अगले भर्ती चक्र में प्राथमिकता दी जाती है। आने वाले महीनों में इन 19,884 पदों के लिए चयन प्रक्रियाओं में और तेजी आएगी।
क्या कहते हैं सीपीआरओ?

एक जनवरी 2026 तक पिछले भर्ती चक्रों में रेलवे ने 18,121 आरक्षित पदों और 482 दिव्यांगजन पदों पर नियुक्तियां पूरी कर ली हैं। अनुसूचित जाति की कुल रिक्तियों में से लगभग 43% सीटें भर ली गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में सबसे अधिक 10,186 रिक्तियां भरी गई हैं। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नियमत: भर्ती प्रकिया पूरी की जाएगी।
बैकलाग आरक्षित रिक्तियों को भरने की स्थिति (01 जनवरी.2026 तक)

विवरण                                                      एससी      एसटी    ओबीसी

31.12.2025 तक बैकलाग आरक्षित रिक्तियां   11590    8233    16645   1537

31.12.2025 तक भरी गई बैकलाग रिक्तियां      4950      2503    10186   482

01.01.2026 तक शेष खाली रिक्तियां               6640      5730   6459    1055

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश- पाठ्यक्रम के अनुरूप किसी भी पुस्तक को पढ़ने-पढ़ाने, छापने की स्वतंत्रता

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद, पॉक्‍सो एक्‍ट में दर्ज मुकदमे के खिलाफ अग्र‍िम जमानत याचिका दायर https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: रेलवे में 19,884 बैकलाग पदों पर होगी बंपर भर्ती, आरक्षित वर्गों के लिए खुलेगा नौकरियों का पिटारा