deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

स्पा सेंटर की आड़ में भोलीभाली युवतियों को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल रही थीं दो बहनें, भोपाल से अहमदाबाद तक जुड़े तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/misdeed-with-woman-two-sisters-21565-1771938037887_m.webp

पीड़िता की शिकायत पर दोनो बहनें गिरफ्तार (इनसेट- आरोपित आफरीन व अमरीन)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में दो मुस्लिम बहनों द्वारा रोजगार के लालच में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और फिर मतांतरण के मामले ने अब एक बड़े नेटवर्क की आशंका खड़ी कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों बहनें स्पा सेंटर में नौकरी की आड़ में हिंदू युवतियों को फंसाती और फिर उन्हें न सिर्फ अपने भाई और प्रेमियों को नशा मिलाकर सौंप देतीं, बल्कि उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल देती थीं। मामला भोपाल के बागसेवनिया थाने में दर्ज हुआ है, जिसके तार अब अहमदाबाद तक जुड़ गए हैं।
ऐसे फैलाया जाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बड़ी बहन अमरीन और छोटी बहन आफरीन पिछले करीब दस वर्षों से शहर के अलग-अलग स्पा सेंटरों में काम कर रही थीं। पहले वे दस नंबर क्षेत्र के एक स्पा से जुड़ी रहीं और बाद में आशिमा मॉल स्थित स्पा सेंटर में सक्रिय थीं। आरोप है कि यहां आने वाली जरूरतमंद युवतियों से वे दोस्ती बढ़ातीं, उन्हें बेहतर वेतन और सुरक्षित नौकरी का भरोसा दिलातीं और फिर धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा लेतीं।
आसरा देने की आड़ में शोषण

शिकायतकर्ता महिला व युवती का आरोप है कि भरोसा जीतने के बाद उन्हें अमरीन अपने सागर रॉयल विला कालोनी स्थित फ्लैट में ही रखती और फिर पहले अपने प्रेमी चंदन के सामने परोस देती। जहां चंदन नशा मिलाकर उससे गलत काम करता। इसके बाद अमरीन अपने भाई बिलाल, चानू और फिर अहमदाबाद में मंगेतर यासिर को सौंप देती। इतना ही नहीं अमरीन और आफरीन पर उन्हें बड़े क्लाइंटों के सामने परोसने की बात भी कही जा रही है।
धर्मांतरण का भी दबाव

हिंदू युवतियों को इस दलदल में फंसाने के बाद दोनों बहनें उन्हें कुरान पढ़ने, नमाज अदा करने और बुर्का पहनने का भी दबाव बनाती थीं। साथ ही मुस्लिम युवकों से शादी और विधवा महिला के पुनर्विवाह का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें- झुग्गी से विला तक : भोपाल में धर्मांतरण और सेक्स रैकेट के आरोप में दो बहनों समेत तीन गिरफ्तार
जी रही थीं ऐशोआराम की जिंदगी

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों बहनें लंबे समय से आलीशान जीवनशैली जी रही थीं। महंगे फ्लैट में रहना, ब्रांडेड कपड़े और पार्टियों में नियमित मौजूदगी, इन सबके पीछे पुलिस अब कथित अवैध कमाई की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने पतियों से अलग रह रही थीं और अपने करीबी साथियों के साथ मिलकर यह नेटवर्क संचालित कर रही थीं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

पुलिस ने अब तक अमरीन, आफरीन और अमरीन के प्रेमी चंदन यादव (मुस्लिम युवक) को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपितों की तलाश जारी है। बागसेवनिया पुलिस की एक टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हुई है। मंगलवार को कोर्ट में पीड़िताओं के बयान दर्ज करवाए गए हैं। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: स्पा सेंटर की आड़ में भोलीभाली युवतियों को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल रही थीं दो बहनें, भोपाल से अहमदाबाद तक जुड़े तार