बिजली बिल राहत योजना के तहत 84 दिन में 40826 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 33 करोड़ का हुआ भुगतान
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/electricity-bill-1771940412158_m.webp84 दिन में 40826 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन।
जागरण संवाददाता, भदोही। बिजली बिल राहत योजना 28 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। दो माह 23 दिन यानी 84 दिनों की प्रगति पर नजर डालें तो अब तक महज 40826 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण कराया है जबकि लगभग 33 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है।
जनपद में योजना से लाभ की परिधि में 128355 उपभोक्ता आ रहे हैं। विभागीय नजर से देखा जाए तो इसे बेहद खराब प्रगति माना जाएगा। जबकि इस बार की राहत योजना में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन सर्वाधिक लाभ का प्रविधान किया था।
एक दिसंबर से 31 तक चले सर्वाधिक लाभ वाले पहले चरण व एक जनवरी से 31 तक दूसरे चरण निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तीसरा चरण भी प्रगति के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा है।
पहले चरण में उपभोक्ताओं को सौ प्रतिशत सरचार्ज के साथ मूल बकाए पर 25 प्रतिशत, दूसरे चरण में सौ प्रतिशत सरचार्ज के साथ मूल बकाए पर 20 प्रतिशत छूट का प्रविधान था।
बावजूद इसके 75 प्रतिशत उपभोक्ता लाभ से वंचित रहे। तीसरे व अंतिम चरण में सौ प्रतिशत सरचार्ज के साथ मूल बकाए पर 15 प्रतिशत छूट की व्यवस्था है। बावजूद इसके उपभोक्ता योजना को लेकर उत्साहित नहीं हैं।
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभांवित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अवर अभियंता लोगों को पंजीकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जनपद में करीब 2.49 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। योजना से लाभ की परिधि में जिले के 1.28 लाख उपभोक्ता आ रहे हैं। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का 867.10 करोड रुपये बकाया है।
पंजीकरण व भुगतान करने की स्थिति में सरचार्ज के रूप में 467.33 करोड रुपये माफ हो जाते। यानी कुल बकाया धन का 50 प्रतिशत से अधिक सरचार्ज है।
इसके अलावा इस बार तो मूल धन पर भी छूट का अच्छा खासा प्रविधान था लेकिन योजना समाप्त होने वाली है जबकि महज 33 करोड़ का भुगतान हो सका है।
28 फरवरी तक उठा सकते हैं लाभ
योजना से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए विभागीय स्तर से तमाम प्रयास किया गया। पंफ्लेट बांटा गया। घर घर जाकर उपभोक्ताओं को बिल का विवरण उपलब्ध कराया गया। उद्घोषणा कराई गई। बावजूद इसके 40826 उपभोक्ता लाभान्वित हुए। इसमें नेवर पेड उपभोक्ताओं की संख्या 36536 है। योजना के तहत 7326 उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है। नेवर पेड उपभोक्ताओं ने करीब सात करोड़ का भुगतान किया है। योजना 28 फरवरी तक चलेगी। इस अवधि में भी उपभोक्ताओं के पास अवसर है। -राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल भदोही।
यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के बाद उपभोक्ताओं के बिल बने परेशानी का सबब, पोस्टपेड और प्रीपेड के बीच फंसे हरदोई के 72000 उपभोक्ता
यह भी पढ़ें- लोड बढ़ते ही फुंकने लगे ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग की तैयारी पर भारी पड़ने लगा मौसम https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]