Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

MP में धरमपुरी विधायक पर मारपीट और अभद्रता के आरोप, वीडियो वायरल होने से गरमाई सियासत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/dhar-MLA-beating-21565-1771940559496_m.webp

विधायक पर मारपीट का आरोप।



डिजिटल डेस्क, इंदौर। धार जिले की धरमपुरी सीट से विधायक कालू सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो के बीच धामनोद थाने में उनके खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता महिला ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्राम सिरसोदिया, तहसील धरमपुरी निवासी गेंदाबाई पत्नी संतोष गिरवाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे वह अपने पोते साहिल के साथ कारम नदी किनारे फोरलेन मार्ग के पास मवेशी चरा रही थीं। आरोप है कि उसी दौरान विधायक ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और उन्हें रास्ते में रोक लिया।
पत्थरबाजी, मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

शिकायत में दावा किया गया है कि विधायक और उनके साथियों ने कथित रूप से पत्थर फेंके और मारपीट की। घटना से घबराकर साहिल घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची महिला की बेटी ने भी विधायक पर गाली-गलौज और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार विवाद के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई।

परिजनों का कहना है कि मौके पर मौजूद विधायक के ड्राइवर और पास के एक दुकान संचालक ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में परिवार के अन्य सदस्य पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें- इंदौर के भागीरथपुरा में जल के बाद अब दूषित भोजन से संक्रमण! दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार
वीडियो साक्ष्य का दावा, सुरक्षा की मांग

शिकायतकर्ता परिवार का कहना है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी उनके पास मौजूद है। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में यदि परिवार को किसी प्रकार की क्षति होती है तो इसकी जिम्मेदारी विधायक और उनके साथियों की होगी। धामनोद पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
पहले भी विवादों में रहे विधायक

गौरतलब है कि 19 जनवरी को भी विधायक ठाकुर के साथ खेत जाने के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं और पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

फिलहाल वायरल वीडियो और नई शिकायत के बाद एक बार फिर क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: MP में धरमपुरी विधायक पर मारपीट और अभद्रता के आरोप, वीडियो वायरल होने से गरमाई सियासत