नकाबपोश युवक ने युवती पर पेट्रोल फेंककर लगाई आग, हालत गांभीर; एक माह बाद लड़की की होने वाली थी शादी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/aag-lagai-1771942006268_m.webpजागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कायमगंज के गांव जिजपुरा निवासी महेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री नीलम मंगलवार दोपहर को 2 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर मवेशी वाले घेर में किसी काम से गई थी। तभी मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक ने उस पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।
इससे युवती झुलस गई। उसकी चीखपुकार पर जब तक स्वजन वहां पहुंचते तब तक वह 95 प्रतिशत जल चुकी थी। उसे दोपहर में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें- युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को पेट्रोल छिड़ककर जलाया फिर खुद को किया आग के हवाले, प्रेमी की मौत; प्रेमिका गंभीर
वहां से आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर किया गया है। उधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकला। स्वजन ने बताया कि युवती की एक महीने बाद विवाह होना तय था। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]