गांजा तस्करी केस में खेल! रीवा में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, NDPS कार्रवाई में हेरफेर के आरोप
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/policeman-suspended-21541-1771942782820_m.webpपुलिसकर्मियों को किया निलंबित (प्रतीकात्मक चित्र)
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रीवा जिले के मनगवां थाने में दर्ज गांजा तस्करी के मामले में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सोमवार देर रात निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट और औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में कथित हेरफेर की शिकायत सामने आने के बाद हुई।
जब्ती में गड़बड़ी का आरोप
जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी को मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में आरोप लगा कि प्रकरण को कमजोर बनाने और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो तत्काल संज्ञान लिया गया।
यह भी पढ़ें- शराब की क्वालिटी परखने MP के इन तीन शहरों में बनेंगी आधुनिक लैब, जहरीली मदिरा पर भी लगेगा अंकुश
बताया जा रहा है कि मामले में थाना प्रभारी को विधिवत प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ तैयार किया गया केस कमजोर था और जब्त किए गए गांजे की मात्रा भी कथित रूप से कम दर्शाई गई। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भ्रष्टाचार की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं।
विभागीय जांच में प्रथमदृष्ट्या दोषी पाए गए
आरोपों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागीय जांच कराई। जांच में मनगवां के कार्यवाहक निरीक्षक गजेंद्र सिंह धाकड़, आरक्षक विजय यादव और बृजकिशोर अहिरवार का आचरण प्रथमदृष्ट्या संदिग्ध और भ्रष्ट पाया गया।
इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]