काशी विश्वनाथ धाम से जन्मस्थान पहुंचा प्रसाद, रंगभरनी एकादशी पर होगा अर्पित
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Kashi-vishwa-nath-Prasad-1771943259084_m.webpमथुरा जन्मस्थान पहुंची काशी विश्वनाथ प्रसाद यात्रा।
जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रंगभरनी एकादशी को आयोजित लठामार होली महोत्सव के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी से वृहद मात्रा में प्रसाद व सामग्री मंगलवार को पहुंच गई।
प्राप्त प्रसाद-सामग्री काे शोभायात्रा के रूप में मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया। यात्रा के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो गए।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से होली महोत्सव के लिए वृहद मात्रा में रंग, गुलाल, अबीर, वस्त्र, फल, पुष्प आदि अनेकानेक सामग्री सुसज्जित वाहन से आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंची।
संस्थान के पदाधिकारी, पूजाचार्य, भक्तों ने ढोल, मृदंग, मजीरे की मंगल ध्वनि, मंत्रोच्चारण से शोभायात्रा का स्वागत किया। संकीर्तन के मध्य भक्तों ने पुष्पवर्षा कर प्रसाद सामग्री को नमन किया।
श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी से प्राप्त प्रसाद सामग्री रंगभरनी एकादशी 27 फरवरी को प्रिया-प्रियतम को अर्पित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि काशी व मथुरा के मध्य स्थापित ऐसी धार्मिक परंपराएं भविष्य में आध्यात्मिक नवाचार के अन्य मार्गो को प्रशस्त कर करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों को आनंदित करेगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]