Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

CBI ने तेज की पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच, SIT के अफसरों से हुई पूछताछ

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Patna-CBI-1771944288120_m.webp

नीट छात्रा मामले की जांच कर रही एसआईटी से सीबीआई की पूछताछ



राज्य ब्यूरो, पटना। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच का दायरा लगातार बढ़ा रही है। सीबीआई ने अब पुलिस अधिकारियों से पूछताछ का दायरा बढ़ाते हुए मंगलवार को उन अफसरों को तलब किया है, जो छात्रा की मौत के बाद शुरुआती जांच कर रही एसआईटी का हिस्सा थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पटना में चल रही जांच के क्रम में कदमकुआं थाना के एसएचओ, सचिवालय एसडीपीओ-1 डॉ. अनु कुमारी और रामकृष्ण नगर थाना के एसएचओ से भी जांच टीम ने आज विस्तृत पूछताछ की। सभी अधिकारियों से अलग-अलग कमरों में बयान दर्ज किए गए ताकि तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि हो सके साथ ही इनके बयानों का मिलान भी कराया जा सके।

एसआईटी टीम से सवाल-जवाब के जरिये केंद्रीय जांच एजेंसी शुरुआती जांच की प्रक्रिया, घटनास्थल की स्थिति, साक्ष्यों के संकलन और पुलिस की कार्रवाई के हर चरण की बारीकी से पड़ताल को समझाना चाहती है।

एजेंसी यह समझने का प्रयास कर रही है कि केस के प्रारंभिक चरण में क्या-क्या कदम उठाए गए और किन आधारों पर निष्कर्ष निकाले गए थे। एसआईटी से जांच के क्रम में कहीं चूक तो नहीं हुई है। अपनी जांच के क्रम में सीबीआई पूरे घटनाक्रम की कड़ी-दर-कड़ी समीक्षा कर रही है, ताकि छात्रा की मौत की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके।

यहां बता दें कि सीबीआई नीट छात्रा मौत मामले की जांच मिलने के बाद से निरंतर छात्रा प्रकरण की जांच की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मृत छात्रा के रिश्तेदारों के साथ ही जांच टीम अब तक चित्रगुप्त नगर और कदमकुआं थाने के निलंबित दारोगा हेमंत झा से पूछताछ कर कई जानकारियां प्राप्त की हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से सीबीआई कुछ भी बोलने से परहेज करती आ रही है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: CBI ने तेज की पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच, SIT के अफसरों से हुई पूछताछ