LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

मेरठ में प्लॉट में स्कूटी खड़ी करने पर दंपती से मारपीट, सीसीटीवी तोड़े

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/11_07_2023-best_cctv_camera__23467914-1771946124266_m.webp

मेरठ में प्लॉट में स्कूटी खड़ी करने पर दंपती से मारपीट, सीसीटीवी तोड़े



जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा में रिश्तेदार के प्लाट में स्कूटी खड़ी करने से मना करने पर पड़ोसी ने दंपती से मारपीट कर दी। आरोपितों ने दंपती के घर के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मां-बेटी समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है।

भगवतपुरा निवासी रमेश सोनी ने बताया कि उसके घर के पीछे रिश्तेदार का प्लाट है। प्लाट की देखरेख वह लोग ही करते है। आरोप है कि पड़ोसी नितेश प्लाट में अपनी स्कूटी खड़ी करता है। सोमवार को उसने नितेश से स्कूटी खड़ी करने से मना कर दिया। जिस पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर नितेश ने अपने भाई रितेश, बहन निशा और मां देवेंद्री को बुला लिया। इसके बाद उक्त चारों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसकी पत्नी बीच-बचाव कराने लगी तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: मेरठ में प्लॉट में स्कूटी खड़ी करने पर दंपती से मारपीट, सीसीटीवी तोड़े