Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

बहराइच में FSDA की टीम ने की छापेमारी, छेना-सरसों तेल और पनीर-खोया समेत आठ सैंपल जांच के लिए भरे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/C-517-1-LKO1448-435648-1771949093081-1771949102541_m.webp



जागरण संवाददाता, बहराइच। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में संचालित मिष्ठान की दुकानों पर जांच की। इसके अलावा खाद्यान्न में खपाये जा रहे सरसो के तेल की जांच कर नमूना जांच के लिए भेजा गया।

होली पर्व नजदीक आते ही आमजनमानस को जागरूक करने के लिए दैनिक जागरण ने मिलावट खोर के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से अभियान चलाया।

दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद जिम्मेदारों ने अभियान शुरू किया। सहायक खाद्य आयुक्त अमर सिंह ने बताया कि एफएसडीए की टीम ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी की। विशुनपुर बेलहौरा में स्थित पवन कुमार की दुकान से खोया व पनीर के नमूने लिए गए।

रामगांव के मोहित गुप्त रिफाइंड व सोयाबीन तेल का सैंपल लिया गया। रुपईडीहा में संजीव अग्रवाल के यहां से तेल पैकिंग की जांच की गई। कच्ची घानी सरसो के तेल का सैंपल, फखरपुर के भिलोरा बासू में चिरंजीत की दुकान से छेना, वजीरबाग में स्थित सतीश साहू के दुकान से रिफाइंड आयल का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि कुल आठ नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- होली पर घर जाने की टेंशन खत्म! अयोध्या-सुल्तानपुर और प्रयागराज समेत कई रूटों पर स्पेशल बसों की लिस्ट तैयार https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: बहराइच में FSDA की टीम ने की छापेमारी, छेना-सरसों तेल और पनीर-खोया समेत आठ सैंपल जांच के लिए भरे