8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, आयोग ने 11 पदों पर निकाली वैकेंसी; कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी होगी सैलरी?
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Gold-(11)-1771948771078_m.webpआठवें वेतन आयोग में 11 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी
नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग ने रफ्तार पकड़ ली है। सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी की सिफारिशों पर तेजी से काम करने के लिए आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) अपनी टीम भी मजबूत कर रहा है।
आयोग ने डिपुटेशन आधार पर कुल 11 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है और योग्य अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं। आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 तय की गई है।
आयोग ने कितनी वैकेंसी निकाली?
आयोग की ओर से जारी वैकेंसी सर्कुलर के मुताबिक कुल 11 आवेदन मांगे गए हैं। इनमें शामिल हैं:
[*]डायरेक्टर और डिप्टी सेक्रेटरी- 2 पद
[*]अवर सचिव- 3 पद
[*]पीएसओ, सीनियर पीपीएस, पीपीएस और पीएस- 6 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
ये भर्तियां डिपुटेशन आधार पर होंगी। डायरेक्टर, डिप्टी सेक्रेटरी और अवर सचिव जैसे पदों के लिए केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) के अधिकारी पात्र हैं।
पीएसओ (PSO) और पीपीएस (PPS) कैटेगरी के लिए केंद्र सरकार के अधिकारी, और आवश्यकता होने पर राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। साथ ही संबंधित पे-लेवल में तय वर्षों का अनुभव अनिवार्य है।
किसकी कितनी होगी सैलरी?
[*]डायरेक्टर (Director)- पे मैट्रिक्स लेवल-13
[*]डिप्टी सेक्रेटरी (Dy. Secretary)- लेवल-12
[*]अवर सचिव (Under Secretary)- लेवल-11
[*]पीएसओ (PSO)- लेवल-13
[*]सीनियर पीपीएस (Sr. PPS)- लेवल-12
[*]पीपीएस (PPS)- लेवल-11
[*]पीएस (PS)- लेवल-8/10
इन लेवल के मुताबिक सैलरी केंद्र सरकार के तय वेतनमान के अनुसार मिलेगी, जिसमें बेसिक पे के साथ भत्ते भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: लेवल 1 से 18 तक, अलग-अलग हो सकता है फिटमेंट फैक्टर; 25 को आयोग की बैठक से पहले समझें पूरा कैलकुलेशन
आठवें वेतन आयोग की पूरी टाइमलाइन
तारीख
क्या हुआ?
15 जनवरी 2025
आयोग के गठन की आधिकारिक घोषणा
28 अक्टूबर 2025
आयोग के गठन का आधिकारिक ऐलान
03 नवंबर 2025
आयोग का आधिकारिक टर्म ऑफ रेफरेंस जारी
20 जनवरी 2026
आठवें वेतन आयोग को आधिकारिक ऑफिस मिला
28 जनवरी 2026
चीफ विजिलेंस अधिकारी की नियुक्ति
01 फरवरी 2026
आयोग के लिए 23.42 करोड़ रुपए आवंटित
03 फरवरी 2026
आयोग के डायरेक्टर की नियुक्ति
07 फरवरी 2026
8th CPC की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च हुई
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
आवेदन ईमेल के जरिए भेजना होगा। जरूरी दस्तावेज जैसे पिछले 5 साल का APAR, विजिलेंस क्लीयरेंस और कैडर क्लीयरेंस संलग्न करना अनिवार्य है। जो अधिकारी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं है।
साफ है कि वेतन आयोग सिफारिशों के साथ-साथ प्रशासनिक ढांचा मजबूत करने में भी तेजी दिखा रहा है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े फैसले समय पर लिए जा सकें।
बता दें कि बुधवार, 25 फरवरी को आठवें वेतन आयोग के साथ जेसीएम स्टाफ साइड की बड़ी बैठक होनी है। जिसमें फिटमेंट फैक्टर, सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी (8th Pay Commission Salary Hike) और भत्तों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: बेसिक में DA मर्ज करने की मांग क्यों कर रहे कर्मचारी, सता रहा लाखों के नुकसान का डर? पूरा गणित https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]