deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

सीतापुर में पुलिस की वर्दी पहनकर टप्पेबाजी करने वाले छह गिरफ्तार, कानपुर और मैनपुरी में भी दर्ज हैं मुकदमे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/C-445-1-LKO1073-432529-1771949621168-1771949632858_m.webp



संवाद सूत्र, सीतापुर। रामकोट और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने छह अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की वर्दी पहनकर राहगीरों से यह बदमाश लिफ्ट मांगकर टप्पेबाजी करते थे। कन्नौज और फरुर्खाबाद के रहने वाले बदमाशों के पास से 20,200 की नकदी, तमंचा और कार बरामद हुई है। आरोपितों पर कानपुर, मैनपुरी, फरुर्खाबाद औ कन्नौज में मुकदमा लिखे हैं।

पुलिस टीम सोमवार की शाम हाईवे पर पिरई नदी के पुल के पास नाकेबंदी करके खड़ी थी। इस दौरान कार को रोककर तलाशी ली गई तो 20,200 रूपये, तमंचा बरामद हुए। इस पर कार सवार कन्नौज के बलेपुरवा के सनी, दौलतपुर के बृजेश, असेरन के राजन व जगतापुर रोहित और फरुर्खाबाद के मेहरूपुर के ऋषभ गिहार व कुनाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया बदमाश राहगीरों से लिफ्ट लेकर व देकर उनकी जेब काट कर पैसे चोरी कर लेते थे। कुछ नोटों में ब्लेड लगने के कारण कट जाती थीं। आरोपितों के साथ उनके अन्य साथी दूसरी गाड़ियों से चलते थे। मौका देखकर रेकी कर लिफ्ट मांगते और राहगीरों की जेब काटकर पैसे चोरी कर लेते थे।
दो घटनाओं में थे वांछित

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों ने बाइक सवारों से लिफ्ट लेकर दो घटनाएं की थीं। पिछले वर्ष 27 नवंबर को महोली कस्बे में दिन में एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर उसकी गाड़ी पर रोहित बैठकर गया था। कुछ दूरी पर जाकर जेब काटकर पैसे चोरी कर लिया और बहाना बनाकर उतर गया था। इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य बदमाशों के साथ वह कार में बैठकर भाग गया था। 30 जनवरी को गोबरेपुरवा पुल के पास इसी तरह से बदमाशों ने टप्पेबाजी की थी।
पुलिस टीम में यह रहे शामिल

थाना रामकोट के उप निरीक्षक घनश्याम राय, रामहेत गुप्ता व मुख्य आरक्षी मजहरुद्दीन, विक्रम सिंह, आरक्षी शिवम यादव, वंश मलिक, शुभम तोमर व राजू सरोज और एसओजी से निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह व उपनिरीक्षक अरविन्द शुक्ला के साथ ही मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल रहे।

https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: सीतापुर में पुलिस की वर्दी पहनकर टप्पेबाजी करने वाले छह गिरफ्तार, कानपुर और मैनपुरी में भी दर्ज हैं मुकदमे