deltin33 Publish time Yesterday 21:56

हिमाचल पुलिस के पांच अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; एक साल तक रहेगा प्रोबेशन पीरियड

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Police-(2)-1771951695595_m.webp

गृह मंत्रालय ने हिमाचल पुलिस अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नत किया (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, शिमला। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

यह नियुक्ति भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा आईपीएस (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत की गई है। चयन सूची 2023 और 2024 के तहत चयनित अधिकारियों को आईपीएस में प्रोबेशन पर नियुक्त किया है।

चयन सूची 2023 के अधिकारी वीरेंद्र कालिया, भूपिंदर सिंह, नरेश कुमार और विनोद कुमार सहित चयन सूची 2024 के अधिकारी शमशेर सिंह को पदोन्नति दी है। नियुक्त अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे और उन्हें जरूरी इंडक्शन ट्रेनिंग भी देनी होगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: हिमाचल पुलिस के पांच अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; एक साल तक रहेगा प्रोबेशन पीरियड