deltin33 Publish time Yesterday 22:27

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा NH 22 फोर लेन को मिली मंजूरी, बढ़ेगी रफ्तार और व्यापार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/sitamarhi-news-1771952719235_m.webp

मंत्री से आग्रह करते सांसद। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी । मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच 22 को अब फोर लेन में तब्दील करने के साथ ही निर्माण कार्य की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही उक्त फोर लेन सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आगामी 26 फरवरी को टेंडर डाला जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर कुल 2831.42 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसकी पहल सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से की थी।

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच 22 कुल 82.551 किलोमीटर फोर लेन सड़क के निर्माण होने से न केवल जिलावासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, बल्कि नेपाल तक की यात्रा भी सुगम होगी और ट्रैफिक लोड भी कम होगा।

वर्तमान में मुजफ्फरपुर-सोनबरसा राष्ट्रीय राजमार्ग 22 टू लेन में संचालित है। इस पर सरपट दौड़ती वाहनों को ओर सुगमता प्रदान करने के लिए इसका विस्तार फोरलेन में किया जा रहा है।

इस सड़क को फोरलेन में तब्दील होते ही मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा व नेपाल बॉर्डर तक की सड़क यातायात सुदृढ़ होगी। सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने से जिलेवासियों में खुशी की लहर है।
सांसद ने जुलाई में सड़क परिवहन मंत्री से की थी पहल

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने वर्ष 2024 में 10 जुलाई को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से पहल की थी। कहा था मां जानकी की जन्म स्थली सीतामढ़ी से होकर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच 22 सड़क गुजर रही है। यह सड़क टू लेन में है।

इस सड़क को फोर लेन बनाने से न केवल शहर का ट्रैफिक लोड कम होगा बल्कि माता जानकी की नगरी का रास्ता और सुगम हो जाएगा। सांसद ने कहा है कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति दी है। इस फोर लेन सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर फोर लेन सड़क निर्माण से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस सड़क से होकर भारी वाहनों का आवगमन भी बढ़ेगा। यह सड़क सीधा नेपाल को जोड़ेगी।

यह भारत-नेपाल कनेक्टिविटी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मार्ग माना जा रहा है। केंद्र सरकार इस मार्ग को अंतरराष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन के लिहाज से भी मजबूत बनाना चाहती है।

फोरलेन बनने से यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई का समय भी काफी कम होगा, जिससे स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी। बताया गया कि यह फोरलेन सड़क का निर्माण तेज गति से होगा। इस परियोजना के पूरा होने पर सीतामढ़ी से नेपाल तक की यात्रा और सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार लेन बनाने के लिए निविदा जारी की है। सांसद बनने के एक सप्ताह बाद ही मैने इसकी पहल परिवहन मंत्री से की थी। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही अब तेजी से कार्य भी शुरू किया जाएगा।
- देवेश चंद्र ठाकुर, सांसद, सीतामढ़ी।
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा NH 22 फोर लेन को मिली मंजूरी, बढ़ेगी रफ्तार और व्यापार