Chikheang Publish time Yesterday 22:27

जेल में बंद कैदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वकीलों से कर सकेंगे बात, मुक्तसर जेल में शुरू हुई ई-मुलाकात सेवा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/VC-1771953530282_m.webp

मुक्तसर जेल में बंद कैदी अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वकीलों से कर सकेंगे बात



जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। जिला कानून सेवाएं अथॉरिटी ने जेल में बंद कैदियों/हवालातियों के लिए सेशन डिविजन मुक्तसर में ई-मुलाकात (वीडियो कॉन्फ्रेसिंग) शुरू की है।

अब बंदी केस से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए अपने वकील से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बात कर सकता है। जिले में यह नई सुविधा शुरू की गई है। जिला और सेशन जज कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राज कुमार ने मंगलवार को इस सुविधा का उद्घाटन किया।

न्यायधीश ने कहा कि यह वीसी की सुविधा न्याय तक पहुंच को तकनीक के माध्यम से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर उनके साथ जसकिरन सौंध सिविल जज (जूनियर डिविजन) भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

न्यायधीश राज कुमार ने बताया कि इस सुविधा के माध्यम से जेल में बंद कैदी अपने वकीलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत कर सकेंगे। इससे कैदियों को समय पर कानूनी सलाह मिलेगी और उन्हें अदालत लाने-ले जाने में आने वाली मुश्किलें कम होंगी।

इस सुविधा से कैदियों को जेल से अदालत लाने-ले जाने में आने वाले खर्चे और सुरक्षा संबंधी खतरे भी कम होंगे। इससे पुलिस और जेल प्रशासन पर भी बोझ कम होगा और केसों की तेज सुनवाई सुनिश्चित होगी। यह सुविधा न्याय प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली और सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राजिंदर पाल शर्मा चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ने एक सवाल के जवाब में बताया कि जिस कैदी की कोर्ट में फिजिकल पेशी है तो उसको तो कोर्ट में हाजिर होना ही होगा, लेकिन यह विडियो कॉन्फ्रेसिंग की जो सुविधा है इसमें कैदी अपने वकील से केस के बारे डिसकिसन कर सकता है।

इसके लिए वह जेल प्रशासन को बताएगा और फिर संबंधित वकील से बातचीत का समय लिया जाएगा। इसके बाद कैदी की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पर बात करवाई जाएगी। इस मौके पर लवलीन गुप्ता और जोबनदीप सिंह असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल भी मौजूद रहे। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: जेल में बंद कैदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वकीलों से कर सकेंगे बात, मुक्तसर जेल में शुरू हुई ई-मुलाकात सेवा