cy520520 Publish time Yesterday 22:56

देहरादून: लोकभवन में 27 फरवरी से वसंतोत्सव, पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Dun-Police-News-1771955070584_m.webp

लोकभवन में आयोजित वसन्तोत्सव को लेकर यातायात का निरीक्षण करते एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी यातायात लोकजीत सिंह व अन्य।



जागरण संवाददाता, देहरादून। लोकभवन में 27 फरवरी से शुरू होने जा रहे वसंतोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी किया है।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक यातायात ने स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

एक मार्च तक चलने वाले वसंतोत्सव को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
यह रहेगा पार्किंग प्लान

[*]राजपुर रोड की ओर से आने वाले आगंतुकों के वाहनों को दिलाराम चौक से दाहिने भेजते हुए न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर ड्राप कर गढ़वाल राइफल ग्राउंड पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
[*]रायपुर-ईसी रोड-सुभाष रोड से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से बायें न्यू कैंट रोड से एनेक्सी तिराहा पर ड्राप कर गढ़वाल राइफल ग्राउंड पार्किंग में पार्क किया जाएगा। जहां से आगंतुकों को शटल सेवा के माध्यम एनेक्सी तिराहा तक भेजा जाएगा। गढ़वाल राइफल ग्राउंड के फुल होने पर वाहन आरटी ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। दुपहिया वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में कराई जाएगी।
[*]कैंट रोड व चकराता रोड से आने वाले आगंतुकों के वाहनों को बिंदाल व गढ़ी कैंट से वाटिका तिराहा से बायें महिंद्रा ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। आगंतुकों को शटल सेवा के माध्यम से एनेक्सी तिराहा तक भेजा जाएगा।
[*]पार्किंग स्थल से शटल सेवा की सुविधा रहेगी, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं एवं बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
[*]समस्त अधिकारी व कर्मचारियों एवं राजकीय कर्मचारियों के निजी वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में होगी।
[*]सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। इसके लिए स्टैटिक ड्यूटी के साथ मोबाइल ड्यूटी लगाई जाएगी।
[*]लोकभवन गेट से दिलाराम चौक तक तथा राजभवन गेट से वाटिका तिराहा तक मार्ग में सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए हाक मोबाइल को भ्रमणशील रखा जाएगा।

वैकल्पिक रूट प्लान

[*]दिलाराम चौक से कैंट रोड की ओर यातायात के दबाव होने की स्थिति में राजपुर रोड से आने वाले आगंतुकों के वाहनों को सर्वे आफ इंडिया गेट के अंदर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर ड्राप किया जाएगा। वाहनों को गढ़वाल राइफल ग्राउंड पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
[*]मसूरी व कुठालगेट से आने वाले आगंतुकों के वाहनों को जोहड़ी गांव होते हुए गुच्चुपानी तिराहा से सीएसडी तिराहा पर ड्राप कर वाहनों को महिंद्रा ग्राउंड पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

कहां कितने वाहनों की पार्किंग

[*]शौर्य स्थल के निकट आरटी यूनिट का ग्राउंड (पार्किंग स्थल से लोकभवन की दूरी 100 मीटर) पार्किंग क्षमता - 400 वाहन
[*]गढ़वाल राइफल का ग्राउंड (पार्किंग स्थल से लोकभवन की दूरी 900 मीटर) पार्किंग क्षमता - 250 वाहन
[*]महिंद्रा ग्राउंड (पार्किंग स्थल से लोकभवन की दूरी 1.2 किलोमीटर) पार्किंग क्षमता - 600 वाहन

वैकल्पिक पार्किंग

[*]गोरखा इंटर कालेज निकट बीजापुर गेस्ट हाउस (पार्किंग क्षमता - 50 कार)
[*]सीएसडी कैंटीन के पास पार्किंग (पार्किंग क्षमता - 50 कार)
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: देहरादून: लोकभवन में 27 फरवरी से वसंतोत्सव, पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान