cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

शामली हाईवे पर बेहोश मिले प्रेमी युगल की मौत, युवती ने भी तोड़ा दम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/shav-1771962990629_m.webp

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, शामली। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेसुध हालत में मिले प्रेमी युगल में से युवक की मौत हो गई थी, जबकि युवती मेरठ मेडिकल कालेज के अस्पताल में वेंटीलेटर पर थी।

मंगलवार देर शाम युवती ने भी दम तोड़ दिया। उधर, सोमवार रात ही युवक का पोस्टमार्टम हुआ और मंगलवार सुबह उसके स्वजन शव को ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

सोमवार देर शाम सात बजे बाबरी क्षेत्र के कैड़ी मार्ग से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव हिरणवाड़ा की ओर एक कार में करीब 20 वर्षीय युवक और युवती अचेत अवस्था में थे। राहगीर ने पुलिस को जानकारी दी थी।

थाना पुलिस ने दोनों को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था, जबकि युवती को गंभीर हालत के चलते मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया था।

युवक की पहचान 20 वर्षीय सूर्य निवासी तमेला गढ़ी बागपत और युवती की पहचान 20 वर्षीय स्वाति निवासी धनौरा टीकरी बागपत के रूप में हुई। रात में ही दोनों के स्वजन पहुंच गए थे।

बाबरी थानाध्यक्ष राहुल सिसौदिया ने बताया कि रात में ही युवक का पोस्टमार्टम कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे स्वजन शव को लेकर बागपत चले गए थे। मंगलवार देर शाम युवती ने भी दम तोड़ दिया। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: शामली हाईवे पर बेहोश मिले प्रेमी युगल की मौत, युवती ने भी तोड़ा दम