cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

सिमडेगा के ध्रुव की एयर एंबुलेंस हादसे में मौत, इलाज के लिए मामा को रांची से ले जा रहे थे दिल्ली

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Simdega-News-(1)-1771967548952_m.webp

मृतक युवक ध्रुव (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, सिमडेगा। अपने मामा का इलाज करवाने के लिए सोमवार सुबह सिमडेगा से रांची निकले ध्रुव कुमार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी।

सोमवार देर शाम चतरा जिले के सिमरिया में हुए एयर एंबुलेंस विमान हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें सिमडेगा निवासी युवक ध्रुव कुमार भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही सिमडेगा में शोक की लहर दौड़ गई।

ध्रुव कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता एक राशन दुकान में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। देर रात हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजन तत्काल सिमरिया के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार ध्रुव के मामा संजय कुमार एक दुर्घटना में करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उनका इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा था।मामा की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

इसी क्रम में ध्रुव कुमार एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। लेकिन खराब मौसम के कारण चतरा के सिमरिया में एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कुल सात लोगों की जान चली गई।

ध्रुव की मौत की खबर जैसे ही सिमडेगा पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। यह घटना न केवल एक परिवार के लिए बल्कि पूरे सिमडेगा जिले के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: सिमडेगा के ध्रुव की एयर एंबुलेंस हादसे में मौत, इलाज के लिए मामा को रांची से ले जा रहे थे दिल्ली