LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता यथार्थ अस्पताल में भर्ती, एक वर्ष से कैंसर हैं ग्रसित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Rinku-1771972728268_m.webp

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता यथार्थ अस्पताल में भर्ती।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खांचेन्द्र सिंह को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा वन स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। उन्हें चौथे चरण का लिवर कैंसर होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पिता आईसीयू में भर्ती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह के पिता खांचेन्द्र सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उन्हें पिछले एक वर्ष से कैंसर था, अब एडवांस लेवल पर कैंसर पहुंचने के कारण लिवर भी बीमारी की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही रिंकू सुबह करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे और अस्पताल जाकर पिता का हालचाल जाना। अस्पताल में बेटे को सामने देखकर स्वजन भावुक हो उठे। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम के बावजूद रिंकू ने कई घंटे पिता के साथ बिताए और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली।

उनकी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए यह तत्काल कदम उठाया गया। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, रिंकू पूरे समय पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए। रिंकू सिंह शाम करीब चार बजे फिर से भारतीय टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो गए, क्योंकि टी-20 विश्वकप के सुपर-आठ चरण में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होना है। रिंकू के करीबी स्वजन ने बताया कि मैदान का सितारा जब बेटे की भूमिका निभाने पहुंचा, तो यह दृश्य भावुक कर गया।
स्थिर बना हुआ है स्वास्थ्य

खांचेन्द्र सिंह को लिवर कैंसर के चौथे चरण में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। यथार्थ अस्पताल के डाक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। यह परिवार के लिए एक कठिन समय है।

यह भी पढ़ें- किसानों की बल्ले-बल्ले, नया नोएडा में यमुना प्राधिकरण जैसा मिलेगा मुआवजा; लागू होगी नई दर https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता यथार्थ अस्पताल में भर्ती, एक वर्ष से कैंसर हैं ग्रसित