बिहार के स्कूलों में जल्द लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, कॉलेजों में आपदा प्रबंधन पढ़ाई के लिए सरकार पत्र लिखेगी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Minister-Sunil-Kumar--1771977271233_m.webpशिक्षा मंत्री सुनील कुमार (फोटो-एक्स)
राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी कि प्रदेश के अधिकतर स्कूलों में अगले दो माह के अंदर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लग जाएगी। गायघाट की विधायक कोमल सिंह ने इस प्रश्न को उठाया था।
कोमल ने कहा कि वर्तमान स्थिति यह है कि केवल 0.95 प्रतिशत स्कूलों में ही सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लग सका है। ऐसे स्कूलों की संख्या मात्र 419 है जहां यह व्यवस्था है, जबकि राज्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के तहत सभी माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन तथा भस्मक के अधिष्ठापन का प्राविधान है। लैंगिक न्याय, सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा में समानता के लिए आवश्यक है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हाल ही में राज्य कैबिनेट ने इस कार्य के लिए 40 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी। इसके बाद निविदा कर दी गयी है। जल्द ही फाइनेंसियल बिड खुलेगा। अगले दो महीने के भीतर वेंडिंग मशीन को अधिकतर स्कूलों में लगा दिया जाएगा। जो बच जाएंगे उसे अगले वित्तीय वर्ष में लिया जाएगा।
कॉलेजों में आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के लिए सरकार पत्र लिखेगी
राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा में मंगलवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कॉलेजों में आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के लिए सरकार पत्र लिखेगी। प्रश्नकाल के दौरान यह विषय विधानसभा में विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने उठाया था।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में सरकार ने आपदा प्रबंधन की पढ़ाई करा रही है। कालेजों को भी इस बारे में सलाह देंगे। यूजीसी की जब गाइडलाइन है तो उसका अनुपालन किया जाए।
अजय कुमार ने कहा कि बिहार देश का सबसे अधिक आपदा ग्रस्त राज्य है। प्रतिवर्ष बाढ़ और सुखाड़ के साथ-साथ चक्रवात, वज्रपात आदि आपदाओं का सामना करना पड़ता है। बावजूद यहां के स्कूलों, कालेजों, विश्वविद्यालय या फिर अन्य संस्थानों में आपदा प्रबंधन की पढ़ाई नहीं होती है।
पड़ोसी राज्य उप्र मेे सभी कालेजों मे आपदा प्रबंधन की पढ़ाई होती है। झारखंड के एक विश्वविद्यालय में भी यह पढ़ाई होती है। जब नेट की परीक्षा में यह विषय है तो इस विषय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का पदस्थापन कहां होगा? https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]