NIOS प्रायोगिक परीक्षा 2026: 17 मार्च से 1 अप्रैल तक होंगी परीक्षाएं, माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विषयों का शेड्यूल जारी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/NIOS-1771962117514_m.webpजागरण संवाददाता, पटना। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने मार्च-अप्रैल 2026 सत्र की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं 17 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
एनआइओएस ने कहा कि पोर्टल पर हाल टिकट अपलोड होने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। क्षेत्रीय निदेशक महेश प्रसाद साहा ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों के अनुसार परीक्षा में शामिल होने और समय से केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।
17 से 20 मार्च तक इन विषयों की होगी परीक्षा
17 से 20 मार्च को उच्च माध्यमिक स्तर पर गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, प्रारंभिक बाल्य देखभाल एवं शिक्षा, कृषि उत्पादन, रसायन विज्ञान, भौतिकी आदि विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होगी। माध्यमिक स्तर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गृह विज्ञान, कर्नाटक संगीत व लोकनृत्य जैसे विषय शामिल हैं।
21 से 24 तक रसायन विज्ञान, भौतिकी, पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा
21 से 24 मार्च तक उच्च माध्यमिक में रसायन विज्ञान, भौतिकी, पर्यावरण विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं योग, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, भारतीय सांकेतिक भाषा आदि की परीक्षा होगी। माध्यमिक स्तर पर चित्रकला, गणित, भारतीय संगीत, डाटा एंट्री आपरेशन आदि विषयों की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी।
25 से 28 मार्च तक आइटी, योग की परीक्षा
25 से 28 मार्च को उच्च माध्यमिक में कंप्यूटर तथा कार्यालय संचालन, वेब विकास, आइटी/हार्डवेयर, योग, स्वास्थ्य सहायक आदि व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी। माध्यमिक में ब्यूटी एवं वेलनेस, हैंड एंड फुट केयर, बेसिक कंप्यूटिंग, डेस्क टाप पब्लिशिंग, योग, भारतीय सांकेतिक भाषा आदि शामिल हैं।
29 से एक अप्रैल को गृह व्यवस्था, केटरिंग प्रबंधन, खाद्य संसाधन की परीक्षा
29 मार्च से एक अप्रैल को उच्च माध्यमिक में गृह व्यवस्था, केटरिंग प्रबंधन, खाद्य संसाधन, होटल फ्रंट आफिस संचालन, फूड एंड बेवरेज सर्विस, वेब डिजाइनिंग आदि विषयों की परीक्षा होगी। माध्यमिक स्तर पर सिलाई-कढ़ाई, परिधान निर्माण, ब्यूटी केयर, भारतीय कढ़ाई प्रमाणपत्र, सौंदर्य उपचार आदि विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एनआइओएस ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा सर्टिफिकेट कोर्स के पंजीकरण की तिथि बढ़ाई
जागरण संवाददाता, पटना। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा में छह माह के ब्रिज कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
एनआइओएस के क्षेत्रीय निदेशक महेश प्रसाद साहा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक शिक्षा में छह माह के ब्रिज कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जनवरी थी, जिसे बढ़ा कर अब 10 मार्च कर दिया गया है।
अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अभ्यर्थी किसी सहायता के लिए क्षेत्रीय केंद्र पटना से इ-मेल rcpatna@nios.ac.in से संपर्क कर सकते हैं। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]