Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

दिल्ली के जनकपुरी में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Dead-body-1771977634632_m.webp

जनकपुरी में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत।



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिला के जनकपुरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 32 वर्षीय प्रवासी मजदूर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान विजय एंक्लेव, डाबारी निवासी गुड्डू पटेल के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जनकपुरी के सी2बी ब्लाक स्थित मकान नंबर 110सी की है। चश्मदीद और मृतक के साथी सुकत साह ने बताया कि वे दोनों ठेकेदार जगदीश के तहत यहां लेंटर डालने का काम कर रहे थे।

सोमवार रात करीब 9:00 बजे, जब गुड्डू पटेल चौथी मंजिल से लिफ्ट मशीन के जरिए नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया।

उसके साथी उसे तुरंत माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाए हैं कि मजदूरों ने काम शुरू करने से पहले ठेकेदार से हेल्मेट, सेफ्टी बेल्ट और दस्ताने जैसे सुरक्षा उपकरणों की मांग की थी। आरोप है कि ठेकेदार ने यह कहकर मांग ठुकरा दी कि कुछ नहीं होता, जल्दी काम खत्म करो। इसी सुरक्षा मानकों की इसी अनदेखी ने एक मजदूर की जान ले ली।

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जनकपुरी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 290/106 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने क्राइम टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर ट्रक से टकराया; ड्राइवर की हालत गंभीर https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: दिल्ली के जनकपुरी में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप