डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की विभागीय समीक्षा बैठक, 15 मार्च तक निविदाएं-नीलामी पूरी करने के दिए निर्देश
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Vijay-Kr-Sinha-1771979132104_m.webpफाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, पटना। वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व लक्ष्य को समय पर हासिल करने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता निदेशक मनेश कुमार मीणा ने की। इसमें राज्य के सभी जिलों के खनिज विकास पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
बैठक में विभागीय योजनाओं और राजस्व संग्रह की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। निदेशक ने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित निविदा और नीलामी प्रक्रियाएं हर हाल में 15 मार्च तक पूरी कर ली जाएं, ताकि तय लक्ष्य की प्राप्ति में कोई बाधा न आए।
समीक्षा के दौरान बालू, पत्थर और ईंट से होने वाली आय, कार्य विभाग से प्राप्त राजस्व, नीलामी पत्र तथा दंड से वसूली गई राशि की स्थिति पर चर्चा हुई। दैनिक राजस्व संग्रह के लक्ष्य और वास्तविक प्राप्ति के बीच अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया।
निदेशक ने विशेष रूप से कार्य विभाग से मिलने वाले राजस्व की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बड़े जिलों को लंबित बकाया की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। इसके साथ ही बालूघाटों की नीलामी, संचालित घाटों की स्थिति और प्रत्यर्पित घाटों की पुनर्नीलामी की भी बैठक में समीक्षा की गई।
राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य विभाग ने 2025 में चयनित आयुष डाक्टरों के के योगदान करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर दो मार्च, 2026 कर दी है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति ने मंगलवार को आदेश जारी किया है।
समिति ने कहा है कि यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। वैसे आयुष चिकित्सक जिन्होंने विभिन्न कारणों से अभी तक योगदान नहीं दिया है, आदेश उनके लिए जारी किया गया है। ज्ञात हो कि कई अभ्यर्थियों के द्वारा अध्ययनरत रहने की बात कहते हुए योगदान की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया गया था। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]