रामपुर के शिक्षक ने की यह एक गलती और गँवा दी जिंदगी भर की कमाई; 8th Pay Commission के नाम पर चल रहा है बड़ा खेल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/cyber-crime-22-1771935571002_m.webpप्रतीकात्मक चित्र
राधेश्याम, रामपुर। सावधान, आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर आपकी सैलेरी कितनी होगी, अगर आपके व्हाटसएप पर कोई ऐसा मैसेज और एपीके फाइल आए तो उस फाइल को अपने फोन में डाउनलोड न करें। वरना आपका खाता खाली हो सकता है। ऐसे मैसेज सरकारी कर्मचारियों को साइबर ठग भेज रहे हैं और एपीके फाइल डाउनलोड करवा रहे हैं। जैसे ही फाइल डाउनलोड होती है उनका खाता खाली हो जाता है।
साइबर ठग लगातार व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें कहा जाता है कि आठवां वेतन आयोग लागू होते ही आपकी सैलेरी कितनी होगी जानें। इसके लिए वे एक एपीके फाइल भेजते हैं, जो जानकारी जुटाने के लिए उसको डाउनलोड कर लेते हैं। उसके बाद उनके मोबाइल का एक्सेस ठगों के पास पहुंच जाता है और फिर वे उनका खाता साफ कर देते हैं।
साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। ठगी करने के आरोपियों के तरीके इतने शातिर हैं कि आम आदमी ही नहीं, पढ़ा- लिखा वर्ग भी इनके झांसे में आ रहा है। अब साइबर ठगों ने आठवें वेतन आयोग संबंधी एपीके फाइल व्हाटसएप पर भेजकर ठगने का प्रयास शुरु कर दिया है।
शादी का कार्ड डाउनलोड करने से पहले रहें सावधान, खाली न हो जाए खाता
साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन शातिर अपराधी ठगी के नए नए तरीके इजाद कर रहे हैं। ठगी करने के आरोपियों के तरीके इतने शातिर हैं कि आम आदमी ही नहीं, पढ़ा- लिखा वर्ग भी इनके झांसे में आ रहा है।
साइबर ठग फर्जी ई-शापिंग साइट से सस्ता सामान खरीदने, आनलाइन ट्रेडिंग में शादी के कार्ड डाउनलोड करने, ई-चालान भरने या सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी देने के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं। इस फाइल को इंस्टाल करते ही मोबाइल में छिपा साफ्टवेयर एक्टिव हो जाता है।
साइबर ठग फर्जी ई-शापिंग साइट से सस्ता सामान खरीदने, आनलाइन ट्रेडिंग में शादी के कार्ड डाउनलोड करने, ई-चालान भरने या सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी देने के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं। इस फाइल को इंस्टाल करते ही मोबाइल में छिपा साफ्टवेयर एक्टिव हो जाता है, जो काल, मैसेज, बैंकिंग ऐप और ओटीपी तक एक्सेस कर लेता है।
केस 1 : रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र की स्टेट बैंक कालोनी के रहने वाले शिक्षक जितेंद्र वीर विक्रम के व्हाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल प्राप्त हुई। उन्होंने इसे डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। उसने अपने खातों की जांच की तो खाते से दो बार में 5.25 लाख रुपये कट चुके थे।
केस 2 : जौहर अली मार्ग पर रहने वाले शिक्षक आनंद के व्हाटसएप पर आठवां वेतन आयोग लागू होने पर आपकी सैलेरी कितनी होगी जानें। इसके लिए एपीके फाइल भेजी गई। शिक्षक ने एपीके फाइल डाउनलोड कर ली। लेकिन, खाते में धनराशि न होने पर वह ठगी का शिकार होने से बाल बाल बच गए।
साइबर अपराध से ऐसे बचें
[*]अनजान लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड न करें।
[*]मोबाइल में ऐप केवल प्ले स्टोर या आधिकारिक वेबसाइट से ही लें।
[*]सिम अचानक बंद हो तो तुरंत टेलीकाम कंपनी से संपर्क करें।
[*]डराने या धमकाने वाली कॉल को नजरअंदाज करें। पुलिस ऐसे कॉल नहीं करती।
[*]कम निवेश पर थोड़े समय में बड़े मुनाफे जैसे लुभावने आफर से बचें।
[*]निवेश संबंधी सलाह लेने से पहले हमेशा वेरिफिकेशन के लिए सेबी या आरबीआई से जारी लाइसेंस मांगें।
[*]कोई ब्रोकर बार-बार किसी खास निवेश के बारे में बात कर रहा है हो सकता है वह ठगने की कोशिश कर रहा हो।
अनजान मोबाइल से आई एपीके एप्लीकेशन को किसी हालत में डाउनलोड न करें। न किसी को ओटीपी बताएं, न ही अपनी स्क्रीन शेयर करें। यदि वे ऐसा करते हैं तो साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। ज्ञात रहे कि साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। अब आठवें वेतन आयोग के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का झांसे में न आए।
- विद्या सागर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, रामपुर
यह भी पढ़ें- करोड़ों का बजट ठिकाने लगा, पर सड़क से नहीं हटे \“कातिल पेड़\“! बरेली-रामपुर रोड की ये तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]