deltin33 Publish time 3 hour(s) ago

मुरादाबाद में अब अस्पतालों और नर्सिंग होम को देना होगा लाइसेंस शुल्क, निगम के 11 अरब के बजट में और क्या है खास?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/24MBD_M_7_24022026_503.JPG-1771949843499_m.webp

नगर निगम कार्यालय में बोर्ड बैठक में विचार रखते महापौर विनोद अग्रवाल (दाएं), पास में बैठे नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को टाउन हाल स्थित सभागार में हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 11 अरब 59 करोड़ 25 लाख 42 हजार रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस बजट में 1092.41 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय और 66.84 करोड़ रुपये की संभावित बचत का प्रविधान रखा गया है। बैठक में शहर के विकास, संसाधन जुटाने और राजस्व बढ़ाने से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।

खास बात यह रही कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलाजी लैब समेत विभिन्न संस्थानों पर लाइसेंस शुल्क लागू करने का निर्णय लिया गया है। अभी तक इस मद में शासनादेश के बावजूद कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा था। बैठक में 50 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बांड जारी करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कुल 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 400 करोड़ रुपये सड़क, नाली, पथ प्रकाश, पार्क और पेयजल जैसी सुविधाओं पर खर्च होंगे, जबकि 200 करोड़ रुपये सीएम ग्रिड योजना के लिए निर्धारित किए गए हैं।

सीएम ग्रिड के तहत बुद्धा पार्क से ब्रेड फैक्ट्री, पीतल बस्ती से बल्देवपुरी और प्रकाश नगर चौराहा से रामलीला ग्राउंड होते हुए पुतलीघर रोड तक विकास कार्य होंगे। धीमरी गांव में शैक्षणिक संस्थान, शादी हाल और मनोरंजन पार्क के निर्माण पर 82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके लिए नगर निगम 50 करोड़ रुपये के बांड जारी करेगा, जबकि 32 प्रतिशत राशि पीपीपी मोड से आएगी। निर्माण करने वाली कंपनी ही इन परियोजनाओं का संचालन करेगी और आय में नगर निगम की भी हिस्सेदारी होगी।
नामांतरण शुल्क में भी किया गया बदलाव

राजस्व बढ़ाने के लिए नए शुल्क भी लागू किए गए हैं। 20 बेड के नर्सिंग होम से सालाना 2000 रुपये और बड़े अस्पतालों से 5000 रुपये लाइसेंस शुल्क लिया जाएगा। सिनेमा हाल से प्रति शो 20 से बढ़ाकर 100 रुपये किया गया है। नामांतरण शुल्क में भी बदलाव किया गया है।

पांच लाख तक के बैनामे पर 1000 रुपये और 50 लाख से अधिक पर 10 हजार रुपये शुल्क लगेगा। बैठक के दौरान जीआइसी चौक पर स्वतंत्रता सेनानी सूफी अंबा प्रसाद की मूर्ति लगाने को लेकर वार्ड 47 के पार्षद गौरव श्रीवास्तव और वार्ड 66 के पार्षद मौसम अली के बीच तीखी बहस हो गई।

मामला बढ़ने पर हंगामा भी हुआ। महापौर विनोद अग्रवाल ने हस्तक्षेप करते हुए स्पष्ट किया कि मूर्ति सूफी अंबा प्रसाद की ही लगेगी। इसके बाद दोनों पक्षों को शांत कराकर बैठाया गया।




11.59 अरब का बजट ध्वनिमत से पारित हुआ है। 400 करोड़ रुपये सड़क, नाला, प्रकाश व अन्य सुविधाओं पर खर्च होंगे जबकि 200 करोड़ रुपये से सीएम ग्रिड योजना पर खर्च होंगे। म्यूनिसिपल बांड भी जारी करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

- विनोद अग्रवाल, महापौर





यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: कल खत्म हो रही है डेडलाइन, पर यूनिवर्सिटी कैंपस में अभी तक खिड़की-दरवाजे भी नहीं! https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: मुरादाबाद में अब अस्पतालों और नर्सिंग होम को देना होगा लाइसेंस शुल्क, निगम के 11 अरब के बजट में और क्या है खास?