cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

गुरुग्राम के सोहना में निर्माणाधीन सोसायटी की 17वीं मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत, काम करते वक्त फिसला पैर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/dead-body-1771964129000-1771985623557-1771985636782_m.webp

काम करते वक्त पैर फिसलने की वजह से गिरने पर हुई मौत। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सोहना शहर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन आशियाना सोसायटी की 17वीं मंजिल से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। काम करते समय श्रमिक का पैर फिसल गया था। इससे वह नीचे आ गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार दोपहर की है।

मृत श्रमिक की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के शोकपुर गांव के रहने वाले ब्रजकुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह सोहना में किराए से रहकर श्रमिक का काम करते थे। बीते कुछ दिनों से वह आशियाना सोसायटी में काम कर रहे थे।

मंगलवार दोपहर बिल्डिंग के टावर की 17वीं मंजिल पर काम करने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरे। आसपास के लोग उन्हें फौरन अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोहना पुलिस ने बताया कि परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- विदेशी सिविल सेवकों ने किया गुरुग्राम का दौरा, हरियाणा की डिजिटल सुशासन पहल की जमकर की सराहना https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गुरुग्राम के सोहना में निर्माणाधीन सोसायटी की 17वीं मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत, काम करते वक्त फिसला पैर