deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

चर्चा में आए एटा ट्रैफिक पुलिस के दरोगा सुरेश बाबू, पैर छूने की रील हुई वायरल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/inspector-reel-etah-1771987934461_m.webp

पैर छूने की बनाई रील।



जागरण संवाददाता, एटा। ट्रैफिक पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की रील इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। एक नाटे कद का व्यक्ति सड़क पर दरोगाजी के पैर छू रहा है। यह रील जीटी रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास बनाई गई। प्रसारित होने के बाद सब इंस्पेक्टर चर्चाओं में आ गए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर बनाई रील

हुआ यह कि मंगलवार दोपहर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेश बाबू की यह रील पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर बनाई गई है। एक नाटे कद का व्यक्ति चश्मा लगाकर आता है और सब इंस्पेक्टर के पैर छूता है।
अभी तक कार्रवाई नहीं हुई

इस नजारे को कोई कैमरे में कैद कर रहा था। पैर छूने के बाद दरोगाजी के सामने ही वह ताल भी ठोंकता है, हंसी-ठहाके भी लगते हैं। यह रील प्रसारित हो गई जो चर्चाओं में है। हालांकि अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: चर्चा में आए एटा ट्रैफिक पुलिस के दरोगा सुरेश बाबू, पैर छूने की रील हुई वायरल