cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

सोने-चांदी की कीमतों में फिर से उछाल: 7 दिन में सिल्वर 27 हजार तो गोल्ड 5,900 रुपये महंगा; एटा के बाजार में कम हुए ग्राहक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/etah-1771988621258_m.webp

सराफ की दुकान।



जागरण संवाददाता, एटा। सर्राफा बाजार में पिछले एक सप्ताह से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच सोने, चांदी के दाम फिर ऊंचाई पर हैं। स्थानीय बाजार में चांदी की कीमतों में महज सात दिनों के भीतर 27,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सोना भी 5,900 रुपये प्रति दस ग्राम तक महंगा हो गया है।
सोने और चांदी के रेट में लगातार उतार और चढ़ाव

एटा सर्राफा एसोसिएशन का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है। राजनीतिक अनिश्चितता के चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की खरीद बढ़ रही हैं। डालर में उतार-चढ़ाव को लेकर बनी आशंकाओं ने निवेशकों का रुझान सोने-चांदी की ओर मोड़ दिया है।
बाजारों से कम हुए ग्राहक

स्थानीय स्तर पर इस तेजी का असर कारोबार पर भी पड़ा है। सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ कम हुई है और जरूरत भर की खरीदारी ही की जा रही है। बड़े सौदों से निवेशक फिलहाल दूरी बनाए हुए हैं।


सर्राफ बोले




अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के कारण सोने-चांदी की मांग अचानक बढ़ी है। केंद्रीय बैंकों की खरीदारी ने कीमतों को और मजबूती दी है। स्थानीय बाजार में भी इसका सीधा असर दिख रहा है - प्रदीप गुप्ता, सर्राफ

चांदी में एक सप्ताह में 27 हजार रुपये की तेजी असामान्य है। इतनी बड़ी बढ़ोतरी से छोटे निवेशक भी हैरान हैं। बाजार में फिलहाल सीमित खरीदारी हो रही है। - राकेश वार्ष्णेय, सर्राफ

सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक संकेतों पर निर्भर हैं। डालर की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय तनाव ने बाजार को प्रभावित किया है। स्थानीय स्तर पर ग्राहक सोच-समझकर निवेश कर रहे हैं। - सुरेंद्र वर्मा, सर्राफ

ग्राहक जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं। निवेश के लिए लोग अभी प्रतीक्षा की रणनीति अपना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का सीधा असर हमारे बाजार पर पड़ रहा है। - आनंद, सर्राफ
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: सोने-चांदी की कीमतों में फिर से उछाल: 7 दिन में सिल्वर 27 हजार तो गोल्ड 5,900 रुपये महंगा; एटा के बाजार में कम हुए ग्राहक