LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

रोहतक में रंजिश में की थी सत्यवान की हत्या, चार दिन बाद जेएलएन नहर से मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/satyawan_murder-1771992811780_m.webp
कैप्शन: रोहतक में रंजिश में की थी सत्यवान की हत्या (फाइल फोटो)






जागरण संवाददाता, रोहतक। खरावड़ आउटर बाईपास पर 20 फरवरी को हुई सजायाफ्ता सत्यवान पर हुई फायरिंग और अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। चार दिन बाद 24 फरवरी की सुबह कन्हेली-पहरावर रोड स्थित जेएलएन नहर से सत्यवान का शव बरामद किया गया। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच देसी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में हत्या की गई है। पकड़े गए आरोपितों से अभी पूछताछ की जा रही है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि 20 फरवरी को आइएमटी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी साध के पास दोपहर के समय एक लावारिस ब्रेजा कार संदिग्ध हालत में बरामद हुई थी।

गाड़ी के आसपास चली हुई गोलियों के कई खोल और सड़क पर खून के धब्बे मिले थे, लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने तुरंत कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कार खेड़ी साध के सत्यवान के नाम पंजीकृत पाई गई, जो वर्ष 2017 के एक हत्याकांड में 30 साल की सजा काट रहा था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सत्यवान की हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। थाना आइएमटी में मामला दर्ज कर एसआइटी का गठन किया गया। टीम ने भाली आनंदपुर निवासी मनीष और बापोड़ा निवासी मंजीत उर्फ माफिया को गिरफ्तार किया।

https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: रोहतक में रंजिश में की थी सत्यवान की हत्या, चार दिन बाद जेएलएन नहर से मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार