deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

हापुड़ में चोरों ने खोजा आपदा में अवसर, एक्सीडेंट में घायल को एबुलेंस ले गई अस्पताल; इधर चोरों ने उड़ा दी बाइक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/accident-demo-1771990670520-1771993059128-1771993066391_m.webp

सड़क हादसे में घायल की बाइक चोरों ने उड़ा ली। फोटो: सांकेतिक



केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ततारपुर अंडरपास से पहले काली नदी के पास हुए सड़क हादसे के बाद घायल चालक को जहां एंबुलेंस कर्मी अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे, वहीं मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जिला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव सैमला के जागन सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को वह अपने घर से ड्यूटी के लिए नोएडा जा रहे थे। जब वह ततारपुर अंडरपास से पहले काली नदी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही सरकारी एंबुलेंस ने तुरंत घायल को उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पीड़ित का आरोप है कि जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घटनास्थल पर अपनी बाइक लेने पहुंचे तो वह वहां से गायब थी। आशंका है कि हादसे के दौरान अफरा-तफरी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली। बाइक उनके बेटे गौरव कुमार के नाम पंजीकृत है।

पीड़ित ने थाने में में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हापुड़: पांच लोगों ने अचानक बस रुकवाई, फिर बस ड्राइवर पर लाठी-डंडों और रॉड से किया जानलेवा हमला https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: हापुड़ में चोरों ने खोजा आपदा में अवसर, एक्सीडेंट में घायल को एबुलेंस ले गई अस्पताल; इधर चोरों ने उड़ा दी बाइक