cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

यूपी में ड्रोन और एयरोस्पेस क्रांति, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जर्मनी की कंपनियों से की मुलाकात

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/invest-UP-keshav-prasad-maurya-1771995000305_m.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ड्रोन एवं क्वांटम आधारित एयरोस्पेस टेक्नोलाजी को नया आयाम मिलेगा।

इस संदर्भ में मंगलवार को उरमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी के ले मेरिडियन में जर्मनी व इजराइली की अग्रणी कंपनी क्वांटम टेक्नोलाजीज के साथ रणनीतिक बैठक की।

बैठक में राज्य में अत्याधुनिक मानव रहित एरियल सिस्टम (यूएएस), ड्रोन टेक्नोलाजी तथा एयरोस्पेस निर्माण को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

बैठक में उपमुख्यमंत्री को जर्मनी की सिस्टम हेलसिंग (एचएक्स-2एआइ काम्बैट ड्रोन), ड्रोनिवो जीएमबीएच, क्वांटम सिस्टम (वीटीओएल ड्रोन), एसआइए ओरिजिन रोबोटिक्स, एरोनिया (ड्रोन डिटेक्शन) कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि वह एडवांस एरियल सर्विलांस, डिफेंस-ग्रेड रिकानिसेंस और लगभग 160 किलोमीटर तक की आपरेशनल रेंज वाले हाई-एल्टीट्यूड मानव रहित प्लेटफार्म विकसित किया है।

कंपनी की तकनीक जर्मनी एवं स्पेन की सशस्त्र सेनाओं द्वारा उपयोग में लाई जा रही है तथा कारागार कृषि, भू-सर्वेक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी उक्त तकनीक प्रभावी सिद्ध हुई है।

उपमुख्यमंत्री ने कंपनी को राज्य में मैन्युफैक्चरिंग इकाई तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट हब स्थापित करने का आमंत्रण दिया गया। उन्होंने प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना, बेहतर लाजिस्टिक कनेक्टिविटी और कुशल मानव संसाधन की जानकारी साझा की।

कहा कि उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन, एयरोस्पेस निर्माण और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ड्रोन एवं मानव रहित सिस्टम भविष्य की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डाटा, एआइ और ड्रोन इकोसिस्टम को एकीकृत कर टेक्नोलाजी-ड्रिवन इंडस्ट्रियल ग्रोथ को नई गति दी जा रही है, जिसमें वैश्विक कंपनियों की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक में दोनों पक्षों के बीच मैन्युफैक्चरिंग, अनुसंधान, कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण एवं टेक्नोलाजी ट्रांसफर के क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने पर सकारात्मक सहमति बनी।

न्यूरेम्बर्ग में वैश्विक निवेश एवं औद्योगिक सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा उपमुख्यमंत्री के साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने न्यूरेम्बर्ग में न्यूरेम्बर्गमेसी समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर ओटमैन के साथ राज्य में वैश्विक निवेश, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों के आयोजन, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र को प्रोत्साहन देने तथा हाई-टेक विनिर्माण में सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान कंपनी के सीईओ ने भविष्य में प्रदर्शनी एवं व्यापार मेलों के माध्यम से दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने पर सहमति जताई। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: यूपी में ड्रोन और एयरोस्पेस क्रांति, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जर्मनी की कंपनियों से की मुलाकात