ICSI CS Result 2026 Link: सीएस प्रोफेशनल एवं एग्जीक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी, लिंक icsi.edu पर होगा एक्टिवेट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/ICSI-CS-Result-2026-Link-1771995506974_m.webpICSI CS Result December 2025
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्याणक है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा आज सुबह 11 बजे Professional Programme (Syllabus 2022) का रिजल्ट वहीं Executive Programme (Syllabus 2022) के नतीजे अपरान्ह 2 बजे घोषित कर दिए जायेंगे।
यहां से चेक कर सकेंगे परिणाम
आईसीएसआई द्वारा रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu पर एक्टिव कर दिया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज कर परिणाम की जांच कर सकेंगे। रिजल्ट की घोषणा होते ही इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके सीधे स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
इन स्टेप्स से स्कोरकार्ड कर पाएंगे डाउनलोड
[*]आईसीएसआई सीएस रिजल्ट दिसंबर 2025 जारी होते ही आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।
[*]वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
[*]इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
[*]इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Company Secretaries (CS) Examination Results
[*]Professional Programme link- यहां उपलब्ध होगा
[*]Executive Programme Link- यहां उपलब्ध होगा
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/ICSI-CS-Result-2026-notice-1771995622804.jpg
डाक से होगी प्राप्त ओरिजिनल मार्कशीट
नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी केवल मार्कशीट की प्रति ही डाउनलोड कर सकते हैं, नतीजों की फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी। ओरिजिनल मार्कशीट आईसीएसआई की ओर से अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड पते पर 30 दिनों के अंदर पहुंचा दी जाएगी। अगर उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर मार्कशीट नहीं मिलती है, तो उन्हें अपना पंजीकरण नंबर निर्दिष्ट करते हुए exam@icsi.edu पर अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
अगले सेशन का एग्जाम इन डेट्स में होगा आयोजन
प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो जायेगा। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में अगले सेशन के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा भी कर दी गई है। प्रोफेशनल एवं एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की परीक्षाओं का आयोजन 01 जून से 06 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र 26 फरवरी 2026 से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UPSC CAPF AC 2026: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, 349 पदों पर होंगी नियुक्तियां https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]