JEE Mains Registration 2026: जेईई मेन सेशन 2 फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई, करेक्शन इन डेट्स में
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/JEE-Mains-Registration-2026-1771996536202_m.webpएजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 1 व पेपर 2 का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। जिन छात्रों को इस परीक्षा में अच्छी रैंक प्राप्त नहीं हुई है और वे इसमें सुधार करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स जल्द से जल्द सेशन 2 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 25 फरवरी 2026 निर्धारित है।
इन डेट्स में रहेगा करेक्शन का मौका
एप्लीकेशन प्रॉसेस पूर्ण होने के बाद जिन छात्रों से फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाएगी तो उनके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से करेक्शन विंडो 27 से लेकर 28 फरवरी रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक ओपन की जाएगी। छात्र इन्हीं डेट्स के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन में सुधार कर पाएंगे।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
[*]जेईई मेन सेशन 2 ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
[*]वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Registration for JEE(Main)-2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
[*]अब आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
[*]रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर आदि अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
[*]अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना कर दें।
[*]फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
JEE Main 2026 Session 2 Application Form
जेईई मेन के लिए कैटेगरी एवं प्रोग्राम के अनुसार अलग-अलग फीस तय की गई है। आप नीचे इमेज से वर्ग एवं प्रोग्राम के अनुसार फीस चेक कर सकते हैं-
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/27/template/image/jee-main-application-fees-1769491015539.jpg
परीक्षा अप्रैल में होगी आयोजित
एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- JEE Main Raper 2 Result 2026 Link: NTA ने जेईई मेन पेपर 2 में सूर्या तेजस एस एवं बी गौरी शंकर वी ने किया टॉप, स्कोरकार्ड यहां करें डाउनलोड https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]