cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

तरनतारन में चार दिन में दूसरा इनकाउंटर; सरपंच हत्या के आरोपित शूटर व पुलिस में चली गोलियां, घायल हालत में काबू

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Tarntaran-Encounter-1772001621728_m.webp

एनकाउंटर की जानकारी देते हुए एसएसपी तरनतारन।



धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में ठठियां महंतां के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 18 फरवरी को गांव नौशहरा पन्नूआं के एक विवाह समारोह में की गई हत्या के मुख्य शूटर रोमनप्रीत सिंह निवासी चोहला साहिब को उसके साथी अर्शदीप सिंह निवासी घड़का के साथ गांव जल्लोके के पास पुलिस इनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपित घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

थाना सदर पट्टी के गांव जल्लोके क्षेत्र में बाइक पर सवार दो शूटरों के सरगर्म होने की सूचना मिली। थाना सदर पट्टी के प्रभारी विपन कुमार, थाना सरहाली के प्रभारी बिंदरजीत सिंह, एजीटीएफ पर आधारित संयुक्त टीम ने नाका लगाकर बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाय दोनों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई दौरान दोनों को पुलिस की गोलियां लगीं।

मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि रोमनप्रीत सिंह को पुलिस की दो गोलियां लगी हैं। उसकी हालत गंभीर है। जबकि अर्शदीप सिंह के घुटने पर एक गोली लगी है। दोनों को इलाज लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। एसएसपी लांबा ने बताया कि सरपंच हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगातार कामयाबी लग रही है।

रविवार को नौशहरा पन्नूआं क्षेत्र में इसी मामले से संबंधित दो शूटरों अर्शदीप सिंह व हरदीप सिंह निवासी चोहला साहिब को इनकाउंटर दौरान घायल हालत में काबू किया गया था। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्टल, एक बाइक बरामद करके इनके फरार साथियों की तलाश में छापामारी शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- पटियाला के पातड़ां में एनआरआई पर हमला; 50 लाख रंगदारी न देने पर गांव के लोगों पर आरोप
दो इनकाउंटर, चार आरोपित काबू

वर्ष 2024 में गैंग्सटर सत्ता नौशहरा के चचेरे भाई सुखविंदर सिंह नोनी को गांव ठठियां महंतां के दुकानदार द्वारा उस समय गोलियां मारकर ढेर कर दिया था, जब वह रंगदारी के पैसे लेने लिए साथी समेत खेती स्टोर पर आया था। उसके बाद गैंग्सटरों द्वारा खेती स्टोर के मालिक के करीबी दुकानदार गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी ठठियां महंतां की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसी कड़ी के तहत गांव ठठियां महंतां के सरपंच हरबरिंदर सिंह की 18 फरवरी को गुरसेवक सिंह व गगनदीप कौर के विवाह समारोह दौरान शूटरों ने हत्या कर दी थी। जबकि सरपंच का चचेरा भाई जरमनजीत सिंह हमले में गंभीर घायल हो गया था। बाद में इस गोलीकांड की जिम्मेदारी विदेश बैठे गैंग्सटर लखबीर सिंह हरिके व सतबीर सिंह सत्ता नौशहरा ने ली थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में नियमित डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया तेज; यूपीएससी ने 10 दिन में मांगा अधिकारियों का पैनल प्रस्ताव
अभियान के अच्छे नतीजे सामने आ रहे

थाना सरहाली में इन दोनों को नामजद करके ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। जिसके आधार पर चार दिनों में दो इनकाउंटरों के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एसएसपी लांबा ने बताया कि शूटरों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे अभियान के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। सरपंच हत्याकांड से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी लिए कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के गुरदासपुर में बड़ा एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला बदमाश ढेर https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: तरनतारन में चार दिन में दूसरा इनकाउंटर; सरपंच हत्या के आरोपित शूटर व पुलिस में चली गोलियां, घायल हालत में काबू